Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 16, 2026
1
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 23 अक्टूबर 2023। प्रति वर्ष राष्ट्र स्वयंसेवक संघ द्वारा विजयदशमी के आस पास शस्त्र पूजन कार्यक्रम के रूप में स्थापना दिवस मनाया जाता है। आज आदर्श विद्या मंदिर के प्रांगण में नगर शाखा का शस्त्र पूजन कार्यक्रम संपन्न हुआ। मंच से मुख्य वक्ता के रूप में संघ के प्रांत प्रचारक योगेन्द्र कुमार ने राष्ट्रवाद व सेवा की प्रबल भावना प्रति व्यक्ति के भीतर होने की आवश्यकता बताते हुए संघ स्थापना की जानकारी दी। योगेन्द्र ने शस्त्र पूजन का महत्व बताते हुए कहा कि हमारे सभी महापुरूषों ने शस्त्र धारण किए और आज भी हर घर में हर व्यक्ति को शस्त्र व शास्त्र का पूरा ज्ञान धारण करना आवश्यक है। उन्होंने कहा कि विजयदशमी धर्म की अधर्म पर विजय के साथ बुराई पर अच्छाई की जीत और सामाजिक समरसता का प्रतीक उत्सव है। मंच पर खंड संघ संचालक आशाराम पारीक मौजूद रहें व इस दौरान बड़ी संख्या में नगर के स्वयसेवकों ने कार्यक्रम में भाग लिया। शारीरिक प्रदर्शन में दंड, घोष, नियुद्ध का प्रदर्शन किया भी गया।