Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 16, 2026
008
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 4 अप्रेल 2023। सेरूणा थाने में एएसआई चैनदान ने बुजुर्ग दपंती के साथ मारपीट करने, जबरन घर में घुसने, दो बेटियों को उठाकर ले जाने के आरोप में तीन जनों को गिरफ्तार किया है। थानाधिकारी रामचंद्र ढाका ने बताया कि मामले की जांच में लिखमादेसर निवासी 52 वर्षीय भागीरथनाथ पुत्र मेघनाथ सिद्ध व उसके बेटे 24 वर्षीय मुन्नीनाथ व 22 वर्षीय रामूनाथ को गिरफ्तार कर लिया गया है।
ये था मामला।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। गांव पूनरासर के दुर्गनाथ सिद्ध ने सेरूणा थाने में 15 मार्च को मुकदमा दर्ज करवाते हुए अपने समधी भागीरथनाथ, उसके पिता मेघनाथ, बेटे मुन्नीनाथ व रामूनाथ, दो बेटियां संतोष व चुका जो दुर्गनाथ की बहूएं है पर आरोप लगाते हुए मामला दर्ज करवाया था। दुर्गनाथ ने पुलिस को बताया कि मंगलवार 14 मार्च को सुबह पांच बजे आरोपी उसके घर पहुंचे। यहां पर पहले से मौजूद दुर्गनाथ की पुत्र वधुएं संतोष व चुका ने मिलकर उनके साथ मारपीट की और भागीरथनाथ की पुत्रवधुएं जो दुर्गनाथ की बेटियां है को उठाकर ले गए। दुर्गनाथ ने अपने बड़े भाई बन्नानाथ, भाभी तुलछादेवी एवं भतीजे सांवरनाथ पर आरोपियों के साथ मिले होने का आरोप भी लगाया था।