Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 17, 2026
008
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 11 अप्रेल 2023। सामाजिक समरसता मंच द्वारा आड़सर बास के बाहेती सत्संग भवन में कल शाम 6 बजे डॉ भीमराव अंबेडकर जयंती पर संगोष्ठी का आयोजन किया जाएगा। मंच संयोजक एडवोकेट रामलाल व सह संयोजक सुरेन्द्र चुरा ने बताया कि कार्यक्रम की अध्यक्षता मोहनराम तुनगरिया करेंगे तथा मुख्य वक्ता के रूप में राजकीय कन्या महाविद्यालय के प्राचार्य अन्नाराम शर्मा अपना व्यक्तवय देंगे।
पंचायत समिति की साधारण सभा की बैठक कल।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। पंचायत समिति की साधारण सभा की बैठक बुधवार सुबह 11.30 बजे होगी। प्रधान सावित्री देवी गोदारा की अध्यक्षता में समिति सभागार में आयोजित साधारण सभा की बैठक में पानी, बिजली, स्वास्थ्य, शिक्षा सहित अनेक मुद्दों पर चर्चा की जाएगी।