Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 16, 2026
WhatsApp Image 2024-08-19 at 18.22.42
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 19 अगस्त 2024। नोखा के पूर्व प्रधान एवं उपजिला प्रमुख जेठाराम डूड़ी की 30वीं पुण्यतिथी पर कस्बे के वीर तेजा मंदिर प्रांगण में श्रृद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम की अगुवाई कर रहे प्रदेश कांग्रेस कमेटी सदस्य हरिराम बाना ने बताया कि कार्यक्रम में एडवोकेट श्यामसुंदर आर्य, लक्ष्मण खिलेरी, प्रभूराम बाना, एडवोकेट धर्माराम कुकणा आदि ने अपने संबोधन में उनके जीवन पर प्रकाश ड़ाला एवं उनसे प्रेरणा लेकर किसान हितों की राजनीति करने की बात कही एवं समाज विकास में शिक्षा का महत्व बताते हुए युवाओं को उच्च शिक्षा से जुड़ने का आह्वान किया। कार्यक्रम संयोजन सुशील सेरडिया ने किया एवं इस दौरान पदमाराम बाना, तुलसीराम गोदारा, राजेश भादू, सुरजाराम आँवला, श्रवण भाम्भू, शीशपाल, रामचंद्र गिल्ला, जब्बार धोबी, बजरंग वाल्मीकि, मौसिन खान, मोडाराम बुढ़िया, राहुल वाल्मीकि, कयूम खान, दिलीप धोबी, कपिल शर्मा, गोल्डन तंवर, आदिल सहित बड़ी संख्या में कांग्रेसी एवं युवा कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे। सभी ने उनके चित्र पर पुष्पाजंलि अर्पित की।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। किसान नेता जेठाराम डूड़ी को दी श्रृद्धाजंलि।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। डूड़ी से प्रेरणा लेकर किसान हितों की राजनीति करने की हुई चर्चा।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। दो मिनिट के मौन से दी श्रृद्धाजंलि।