Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 16, 2026
00000000
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 28 मई 2025। श्रीडूंगरगढ़ कस्बे के प्रतिष्ठित अंग्रेजी माध्यम स्कूल जयपुर पब्लिक स्कूल गत वर्ष ही दसवीं कक्षा के लिए क्रमोन्नत हुआ था और इस वर्ष स्कूल के दसवीं के दूसरे बैच ने सभी रिकॉर्ड तोड़ते हुए श्रीडूंगरगढ़ टॉपर का खिताब अपने नाम कर लिया है। विद्यालय के निदेशक कुंभाराम घिंटाला ने बताया कि दसवीं कक्षा के दूसरे बैच में इस वर्ष 22 विद्यार्थी अध्ययनरत थे। इनमें से साक्षी प्रजापत पुत्री गोपाल छापोला ने 98.67 प्रतिशत अंक प्राप्त कर पूरे क्षेत्र में सर्वाधिक अंक प्राप्त किए है। इसी प्रकार विद्यालय के सोमेश चौहान ने 96.83 ने, वंदना चौधरी ने 96.67, रमन घिंटाला ने 96.33, ममता तेतरवाल ने 95.67, राधिका यादव ने 94.00, भूमिका गोदारा ने 91.67, भूमिका चौधरी ने 88.17, सत्यम कुमार ने 88.33, पवन सारण ने 88.33, खुशी जाखड़ ने 87.33 प्रतिशत अंक हासिल किए है। घिंटाला ने सभी विद्यार्थियों को बधाई देते हुए विद्यालय का और अपने अभिभावकों नाम रोशन किया है। श्रीडूंगरगढ़ अंचल में जेपीएस का मान बढ़ाया है। साथ ही विद्यालय के कुल 22 में 21 बच्चे प्रथम श्रेणी से अधिक अंक हासिल किए है। स्कूल के दूसरे ही बैच द्वारा क्षेत्र का टॉपर बनने से विद्यालय परिवार में खुशी का माहौल है एवं उत्सव मनाया जा रहा है। विद्यालय की एमडी चंद्रमुखी घिंटाला ने बताया कि शिक्षकों के सतत प्रयास व विद्यार्थियों की मेहनत से परिणाम ने स्कूल का नाम रोशन किया है। घिंटाला ने कहा कि स्कूल में विद्यार्थियों की मेंटल हैल्थ के साथ एकाग्रता पर काम करते हुए शिक्षण करवाया जा रहा है। स्कूल में लगातार टेस्ट विधि का प्रयोग भी सफल हुआ है। स्कूल में उत्सव का माहौल छा गया है। अभिभावकों ने भी स्कूल परिवार व स्कूल प्रशासन को बधाई दी है।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। साक्षी ने बढ़ाया परिवार व स्कूल का गौरव।