Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 17, 2026
IMG-20240408-WA0051
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 8 अप्रैल 2024। श्रीडूंगरगढ़ कस्बे के उत्तरी छोर पर बाबा सेवानाथ जी की बगीची के पास जगदीश प्रसाद गुरावा परिवार द्वारा नवनिर्मित आशीर्वाद बालाजी मंदिर के प्राण प्रतिष्ठा समारोह के रूप में 7 दिवसीय आयोजन 8 अप्रैल से शुरू हुआ। इसके तहत नव कुंडीय महायज्ञ में आहुतियां एंव भागवत कथा में विभिन्न प्रसंगों का उल्लेखवाचन उल्लासित माहौल में सोमवार से शुरू हुए हैं। कथावाचक संतोष सागर ने पहले दिन की कथा में आत्मदेव का प्रसंग उल्लेखित किया एवं भागवत महात्म्य बताया। वहीं रतनगढ़ के पंडितों के सानिध्य में हवन वेदी पर मंत्रोच्चार किये गए। कार्यक्रम में मूर्तियों का अधिवास भी शुरू किया गया एवं कथा के दौरान सामाजिक कार्यकर्ता राधेश्याम सारस्वत, ओमप्रकाश गुरावा का सम्मान किया गया।