Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 16, 2026
0000000000000
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 14 मई 2025। भारत एवं पाकिस्तान के बीच भले ही फिलहार सीज फायर की स्थिति आ गई हो लेकिन आपात स्थितियों से निपटने की तैयारी क्षेत्र के युवाओं को लगातार दी जा रही है। स्काउट गाईड द्वारा क्षेत्र के गांव पूनरासर स्थित राउमावि में आपातकालीन स्थिति में प्राथमिक स्वास्थ्य उपचार एवं घायलों को बचाने के लिए प्राथमिक संसाधन निर्माण का प्रशिक्षण दिया गया। स्काउटिंग ट्रेनर डॉक्टर विनोद चौधरी एवं बबली मीणा ने इस प्रशिक्षण के दौरान स्काउट गाइड के पास कम से कम संसाधनों से अधिक से अधिक सेवा-भाव का जज्बा होने की बात कही। इस दौरान प्रशिक्षकों के द्वारा रस्सी, बोरी-कट्टा, चद्दर- बेडशीट, स्काउट शर्ट, स्काउट चुन्नी बेल्ट, स्कार्फ आदि सामान्य संसाधनों से 6-7 प्रकार का स्ट्रेचर बनाने का प्रशिक्षण दिया एवं आपातकालीन स्थिति में एक घायल या मरीज को इस प्राथमिक विधि का प्रयोग कर उसकी सहायता की जाने का अभ्यास करवाया। साथ ही मानव बैसाखी के द्वारा मरीज को ले जाने का तरीका, कृत्रिम सांस देने, बहते खून को रोकने, घाव पर पट्टी बाधंने, मरीज को छांव -हवा- पानी देने व सावधानी के साथ अस्पताल तक पहुंचाने तक का प्रशिक्षण दिया गया। प्रधानाचार्य अनीता दोचानिया ने इस प्रशिक्षण का निरीक्षण किया एवं जोखिम की स्थिति में भी स्काउट गाइड को सेवा भावों के साथ तैयार रहने की अपील की। उप प्रधानाचार्य उषा थानवी, व्याख्याता भगतराज खत्री, संतोष कंवर, विकास मानव, वीरेंद्र खत्री आदि मौजूद रहे एवं सभी ने बच्चों को आपातकालीन स्थितियों में काम करने का हौसला बढ़ाया एवं सेवा भाव की भावना जागृत करने का आह्वान किया।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। स्काउट गाइड को दिया आपातकालीन परिस्थितियों में सेवा संबधी प्रशिक्षण।