Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 16, 2026
WhatsApp Image 2025-10-03 at 22.31.44
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 3 अक्टूबर 2025। मात्र 22 वर्ष की उम्र में तीन सरकारी नौकरी में अंतिम रूप से चयन हासिल करने वाले गांव तोलियासर के प्रतिभाशाली युवा सचिन राजपुरोहित, शुक्रवार को भारती कोचिंग एंड डिफेंस एकेडमी में आयोजित मोटिवेशनल सेमिनार में शामिल हुए। सचिन ने विद्यार्थियों को स्वाध्याय और एकाग्रता पर बल देने की सीख दी। उन्होंने कहा कि सफलता पाने के लिए बड़े शहरों की भीड़-भाड़ और दिखावे से अधिक जरूरी हमारे भीतर की एकाग्रता और निरंतर अभ्यास का महत्व है। सचिन ने कहा कि प्रतियोगी परीक्षाओं में बैठने वाले विद्यार्थियों की संख्या पर ध्यान देने के बजाय हमें अपनी तैयारी को निरंतर निखारने पर ध्यान केंद्रित करना चाहिए। उन्होंने समझाया कि सफलता उसी को मिलती है जो लगन, अनुशासन और धैर्य से मेहनत करता है। सेमिनार में एकेडमी के संचालक केआर फौजी, राज सर व कोचिंग स्टाफ ने सचिन का साफा पहनाकर सम्मान किया। राज सर ने उनका पूरा परिचय देते हुए विद्यार्थियों को बताया कि सचिन वर्तमान में पुणे में ऑडिट ऑफिसर के पद पर सेवारत है। उन्होंने अति सीमित संसाधनों के बावजूद अटूट मेहनत और आत्मविश्वास के बल पर ये मुकाम हासिल किया है। विद्यालय की शिक्षिका सीमा भोजक ने विद्यार्थियों को व्यवस्थित टाइम टेबल का महत्व बताते हुए टाइम टेबल बनाने व दृढ़ता से उसका पालन करने की बात कही। कोचिंग के संचालक केआर फौजी ने सचिन के संघर्ष व अनुशासन से प्रेरणा लेकर जीवन को सफल बनाने की दिशा में आगे बढ़ने की बात कही। उन्होंने बताया कि भारती कोचिंग एंड  डिफेंस एकेडमी विद्यार्थियों के लिए उत्कृष्ट कोचिंग के साथ-साथ हॉस्टल सुविधा भी उपलब्ध करवाई जा रही है, जहां विशेषज्ञों के मार्गदर्शन में विद्यार्थी अनुशासन में निरंतर अध्ययन कर सफलता के प्रयास करता है।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। क्षेत्र के प्रतिभावान युवा 22 वर्षीय सचिन राजपुरोहित ने भारती कोचिंग एंड डिफेंस एकेडमी में विद्यार्थियों को दी सतत अध्ययन व एकाग्रता की प्रेरणा।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। कोचिंग स्टाफ ने किया युवा का साफा पहना कर अभिनंदन, सचिन ने जताया आभार।