Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 17, 2026
00-25
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 16 अक्टूबर 2021। गांव की खेल प्रतिभाओं के लिए सरकार गांवो में ओलंपिक खेल का आयोजन करने जा रही है और इस खेल महाकुंभ में भाग लेने के लिए अंतिम तिथि बढ़ा दी गयी है। अब खिलाड़ी अपना पंजीकरण 31 अक्टूबर तक करवा सकते है बता देवें ये तिथि पूर्व में 15 अक्टूबर थी। आयोजन में बॉलीवॉल, शूटिंग बॉलीवॉल, टेनिस बॉल क्रिकेट, खो-खो, कबड्डी, हॉकी के खिलाड़ी पहले मैच ग्रामीण स्तर पर खेलेंगे, उसके बाद ब्लॉक स्तर पर अन्य खिलाड़ियों से टक्कर लेंगे और फिर जिला स्तर पर अपने खेल का प्रदर्शन करेंगे। जिले में जीत दर्ज करने वाले खिलाड़ी प्रदेश स्तर पर अपना दम खम दिखाएंगे। गांवो के स्कूलों में खेल मैदान तैयार किए जा रहें है और जिस गांव के स्कूल में खेल मैदान नहीं है वहां इस आयोजन के तहत मनरेगा से मैदान भी बनाए जाएंगे। सारी व्यवस्थाओं के लिए ग्राम स्तर, ब्लॉक स्तर, जिला स्तर पर कमेटियां बनाई गई है तथा नवम्बर माह में खिलाड़ी गांवो व ब्लॉक स्तर पर खेल में भाग लेंगे, दिसंबर में ब्लॉक विजेता जिले में टकराएंगे और जनवरी माह में राज्य स्तर पर खिलाड़ी अपने खेल का प्रदर्शन करेंगे।