Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 17, 2026
6f4ccef82986a67d847fcef9f24
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 6 जनवरी 2021। ग्राम पंचायत मोमासर की सरपंच सरिता देवी संचेती ने नवनिर्वाचित प्रधान सावित्री देवी गोदारा को बेस के साथ साढ़े पांच लाख रूपए भेंट में दिए। सरंपच के साथ मनीषा पटावरी व कनिका पटावरी ने प्रधान को सम्मानित किया। समारोह में प्रधान प्रतिनिधि केसराराम गोदारा को भी साफा बंधवाया गया व फूलमाला पहना कर सम्मान किया गया। समारोह में गांव मोमासर के निवासी तथा बैल्जियम प्रवासी सुरेन्द्र पटावरी, गुमानमल सेठिया, अशोक पटावरी, शंकरलाल गुरड़ा, मालाराम सिंवर, नथाराम मेघवाल, मनफूल गोदारा, हरिराम गोदारा, मूलाराम थोरी, प्रभुराम गोदारा, राजेश मंडा, बाबूदान चारण का भी सम्मान किया गया। सभा को संबोधित करते हुए सुरेन्द्र पटावरी ने गांव में साफ सफाई पर ध्यान देने की बात कही और प्रधान प्रतिनिधि ने गांव के विकास में कोई कोर कसर नहीं छोड़ने की बात भी कही गई। सम्मान समारोह के बाद प्रधान सावित्री देवी व सरपंच सरीता देवी ने गांव में पटावरी परिवार द्वारा निर्मित सड़क का उद्धघाटन भी किया। गांव के मालाराम सहू द्वारा 1.5 बीघा जमीन मोमासर गांव में GSS निर्माण के लिए दिए जाने पर सुरेन्द्र पटावरी व प्रधान प्रतिनिधि केसरा राम गोदारा  ने सहू को साफा बंधवाया व शॉल उढा कर सम्मान किया। मोमासर उपसरपंच जुगराज संचेती ने सभी अतिथियों का आभार प्रकट किया