Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 16, 2026
0010101
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 19 अगस्त 2023। दहेज की लालसा घरों को तोड़ रही है और श्रीडूंगरगढ़ थाने में दहेज प्रताड़ना से पीड़ित दो बहिनों ने अपने ससुराल पक्ष के खिलाफ मामला दर्ज करवाया है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार क्षेत्र के गांव बिग्गाबास रामसरा निवासी दो सगी बहिनों छोटू व अनुसूया ने जरिए इस्तगासे जसरासर निवासी अपने पति प्रकाश, मुकेश, ससुर नानूराम व सास मीरादेवी के खिलाफ मामला दर्ज करवाया है। मामले में पीड़िताओं ने बताया कि शादी के बाद से ही आरोपी उन्हें कम दहेज के ताने देते हुए शारीरिक और मानसिक रूप से प्रताड़ित करने लगे। आरोपियों ने पांच लाख रूपये व मोटरसाईकिल की मांग को लेकर एक वर्ष पूर्व उन्हें घर से निकाल दिया और स्त्रीधन हड़प लिया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।