Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 16, 2026
00
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 13 दिसंबर 2025। राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ द्वारा रविवार को आदर्श विद्या मंदिर प्रांगण में प्रमुख जन गोष्ठी का आयोजन होगा। जिला संघ चालक ने जानकारी देते हुए बताया कि संघ के राष्ट्र साधना व सेवाकार्य के 100 वर्ष पूर्ण होने पर नोखा जिला की प्रमुख जन गोष्ठी का आयोजन रविवार को आदर्श विद्या मंदिर प्रांगण में दोपहर 2 बजे किया जाएगा। गोष्ठी में नोखा जिला क्षेत्र के सभी खंड के स्वयंसेवक शामिल होंगे। इसी के साथ नगर के प्रमुख व गणमान्य नागरिक भी भागीदारी निभाएंगे। गोष्ठी में क्षेत्र धर्म जागरण संयोजक ललित कुमार का बौद्धिक होगा व समाज के प्रमुख जनों से समसामयिक तथा सामाजिक विषयों पर संवाद का होगा।