Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 16, 2026
WhatsApp Image 2025-01-29 at 21.13.30 (1)
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 29 जनवरी 2025। बुधवार को मौनी अमावस्या के मौके पर क्षेत्र में गौसेवा का दौर चला, इस मौके पर कई गौशालाओं में आयोजन हुए, पढ़ें सामूहिक खबर, देखें फोटो भी।

गोपाल गौशाला में दिया चारा, जताया आभार।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। मौनी अमावस्या के मौके पर क्षेत्र की सबसे बड़ी गौशाला गोपाल गौशाला में सुजानगढ़ निवासी एवं दिल्ली प्रवासी जितेन्द्र बांठिया ने 11 हजार रुपए का चारा सहयोग प्रदान किया है। गौशाला अध्यक्ष जसराज मालू, मंत्री जगदीश स्वामी सहित कार्यसमिति ने दानदाता का आभार जताया।

कोटासर गौशाला में हवन के बाद गौमाता को लगाया 11 मण लापसी का भंडारा।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। मौनी अमावस्या के मौके पर गांव कोटासर में स्थित श्री करणी गौशाला में हवन आयोजित किया गया एवं हवन के बाद सामूहिक सहयोग से 11 मण लापसी का भंडारा गौमाता को लगाया गया। इस मौके पर भजन कीर्तन के साथ गोवंश को गुड़ भी खिलाया गया। कई दानदाताओं ने गौशाला में गुड, खल भी प्रदान की।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। गांव कोटासर की करणी गौशाला में किया गया हवन।

शेरूणा में लगाया गौमाता को लापसी का भोग।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। क्षेत्र के गांव शेरूणा में मौनी अमावस्या के मौके पर ग्रामीणों ने गौसेवा समिति के माध्यम से सामूहिक रूप से गौमाता के लिए लापसी का भोग लगाया। ग्रामीणों एवं युवाओं ने अपने हाथों से गौमाता को लापसी खिलाई एवं उनकी सेवा में जुटे रहे। मां चिल्लानिया गौशाला झंझेऊ-शेरूणा गौशाला में गौमाता को यह लापसी खिलाई गई। समिति ने इस मौके पर चिल्लानिया गौशाला के साथ ढाणी भूपालराम में एवं गांव नापासर में स्थित गौशालाओं में भी लापसी भंडारा करवाया। इसमें ग्रामीण श्रवण सांई, नानूराम गोदारा, मोटाराम, भंवरराराम सांई, आसु राणा, मुन्नीनाथ, बलवीरसिंह, बाबु सोनी, ओमप्रकाश सिद्ध, ईश्वरनाथ सिद्ध, घनश्याम शर्मा, सीताराम गोदारा, हेतराम रोझ आदि सेवादार बने।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। शेरूणा में ग्रामीणों ने सामूहिक सहयोग से गौेसेवा समिति के माध्यम से की गौसेवा।