Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 16, 2026
10-oct
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 24 अक्टूबर 2023। दशहरा पर्व बुराई पर अच्छाई की जीत की याद के रूप में मनाए जाने की बात तो सभी ने हमेशा से सुनी है। लेकिन मंगलवार को दशहरे के मौके पर श्रीडूंगरगढ़ वासियों को किसी जरूरतमंद की जान बचाने की अच्छाई करने का मौका मिल रहा है। यहां हाईस्कूल रोड स्थित अमृत भवन में श्रीमेढ क्षत्रिय स्वर्णकार समाज द्वारा रक्तदान शिविर का आयोजन करवाया जा रहा है। शिविर में बीकानेर पीबीएम से रक्त संग्रहण के लिए टीम पहुंच चुकी है और युवाओं द्वारा उत्साह से रक्तदान किया जा रहा है। इस शिविर में क्षेत्रवासी दोपहर 3 बजे तक रक्तदान कर सकेंगे।
55 प्रतिभाओं का होगा सम्मान, बहेगी धर्मगंगा।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। नवरात्रा महोत्सव समापन के मौके पर श्रीमेढ क्षत्रिय समाज द्वारा आयोजित विभिन्न कार्यक्रमो की श्रंखला में प्रतिभा सम्मान समारोह अभी सुबह 11 बजे होगा। जिसमे स्वर्णकार समाज की 55 प्रतिभाओं को पुरुस्कृत किया जाएगा। सुबह 11.30 बजे से महाप्रसाद और श्री सावित्री मानस चरित्र महामंगल पाठ भी शुरू होगा।