Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 16, 2026
0000000000000
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 21 मई 2025। श्रीडूंगरगढ़ पुलिस थाना के दक्षिणी दिशा में पांच सौ मीटर दूर स्थित शिवनगर कॉलोनी के लोग इन दिनों सरेराह शराब पीने वाले शराबियों से परेशान है। यहां सूर्य अस्त होने के साथ ही करीब आठ बजे से रात 11 बजे के बीच अनेक आपराधिक प्रवृत्ति के लोग बोलेरो, स्विफ्ट व मोटसाइकिलें लेकर शिवनगर की सड़कों पर बैठ जाते है और खुलेआम शराब का सेवन करते है। वे आने जाने वाले राहगीरों को परेशान करते है। ये लोग शराब की बोतलें आम सड़क पर फैंक कर फोड़ देते है। लोग स्वयं को असुरक्षित महसूस करते है। राजस्थान कुम्हार कुमावत महासभा के विधि प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष एडवोकेट सत्यनारायण प्रजापत ने उपखंड मजिस्ट्रेट को पत्र देकर इन शराबियों को पकड़ने की मांग की है। एडवोकेट सत्यनारायण प्रजापत ने बताया कि प्रताप बस्ती के लोग भी शिव कॉलोनी के रासते से ही जैसलसर कच्चा मार्ग, झंवर बस स्टेण्ड, नेशनल हाईवे की ओर आने के लिए आवागमन के लिए गुजरते है। शिवनगर में बाईलर व अनेक घर बने हुए है जहां शांतिप्रिय लोगों का रहना दूभर हो गया है। उनकी परिशांति भंग होने की संभावना बनी रहती है। ऐसे में इन शराबियों के खिलाफ उचित कार्रवाई की जाए।