Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 17, 2026
WhatsApp Image 2024-11-24 at 1.44.07 PM
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 24 नवबंर 2024। माह का अंतिम रविवार होने के कारण कस्बे में अनेक दुकानें बंद है वहीं विवाह समारोह का अवसर होने के कारण अनेक दुकानें खुली भी है। ऐसे में गौरव पथ पर भी भीड़भाड़ कम है। दो बाइक एक बोलेरो गाड़ी से टकरा गई। दुर्घटना में दो बाइक सवार नौजवान घायल हो गए। घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया है। इनमें आड़सर बास निवासी 18 वर्षीय नवीन पुत्र कमल शर्मा तथा दूसरी बाइक पर सवार बाना निवासी 18 वर्षीय अभिषेक पुत्र ओमप्रकाश घायल हो गए है। आपणो गांव सेवा समिति के सेवादारों ने दोनों घायलों को अस्पताल पहुंचाया। पालिकाध्यक्ष मानमल शर्मा भी घायलों की कुशलक्षेम पूछने के लिए अस्पताल पहुंचे है।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। पालिकाध्यक्ष मानमल शर्मा पहुंचे अस्पताल, पूछा घायलों का कुश्लक्षेम।