Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 16, 2026
IMG-20211120-WA0024
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 27 अप्रैल 2022। श्रीडूंगरगढ़ में सड़क हादसे रुकने का नाम नहीं ले रहे और छोटी सी लापरवाही भी युवाओं की जान पर भारी पड़ रही है। कालू रोड स्थित पेट्रोल पंप के पास मोटरसाइकिल गाय से टकराई जिसमें दो युवक घायल हो गए है। गुसाईंसर निवासी 29 वर्षीय कालूराम पुत्र निमाराम गोदारा व दौलतराम पुत्र ताजुराम प्रजापत मोटरसाइकिल पर सवार अपने गांव की ओर जा रहें थे और गाय से हुई टक्कर में दोनों घायल हो गए। सूचना मिलने पर आपणो गांव सेवा समिति के सेवादार एम्बुलेंस लेकर पहुंचे व दोनों को अस्पताल पहुंचाया। इनमें युवक कालूराम के सिर पर अधिक चोट आने के कारण उसे बीकानेर रेफर कर दिया गया है। दोनों के परिजन भी अस्पताल पहुंच गए है व बीकानेर रवाना हो रहें है।

श्रीडूंगरगढ़ क्षेत्र की समस्त खबरों के साथ आप पढें आम जन जीवन को प्रभावित करने वाली खबरें हर रोज सुबह केवल एक कॉलम में जिससे परेशानी के साथ नहीं सत्यता के साथ आप अपने काम की जानकारियों से जुड़ सकें श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स के साथ।