Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 16, 2026
0b86eb24-505c-47cb-b4ff-c03c43d67f94
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 7 अगस्त 2020। भादवे सुदी पंचमी को कस्बे में निकलने वाली तीज की सवारी पर भी कोरोना का साया नजर आया। हर वर्ष की भांति धूमधाम तो नहीं रही परन्तु कस्बेवासियों की श्रद्धा में कोई कमी नजर नहीं आई। गुरुवार शाम नगरपालिका के अधिशासी अधिकारी संदीप विश्नोई ने तीज माता का पूजन कर सवारी को रवाना किया। विश्नोई ने कस्बेवासियों को तीज की शुभकामनाएं देते हुए कोरोना गाइडलाइन का पूर्ण पालन करने की अपील की। सवारी निकाले जाने के दौरान सोशल डिस्टेंसिंग व मास्क की अनिवार्यता का ध्यान रखा गया। परम्परागत रूप से माता की सवारी निकालने वाले पुजारी परिवार से बाबूलाल सेवग, योगेश सेवग, प्रवीण सेवग, प्रिंस, व राजु देवी, अनु कुमारी, शामिल रहे व कस्बेवासियों को तीज माता के दर्शन करवाएं।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। कस्बे के सेवग पुजारी परिवार ने परम्परागत रूप से तीज माता की सवारी निकाली।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। अधिशासी अधिकारी संदीप विश्नोई ने तीज माता का पूजन किया।

शुक्रवार को भी निभाई जाएगी परम्परा।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। कोरोना संक्रमण के दौरान कस्बे में ना तीज का मेला भर रहा है ना ही सवारी मुख्य मार्गों से निकलेगी।परन्तु परंपरा का निर्वाह करते हुए आज शाम 5 बजे पुरानी नगर पालिका से सवारी निकल कर गाँधी पार्क के दो राउंड लेकर, पूजा अर्चना के बाद पुनः पालिका भवन में यात्रा पूर्ण की जाएगी। बाबूलाल सेवग ने बताया कि शुक्रवार शाम भी तीज की सवारी निकलेगी और कोरोना गाइड लाइन का अनुसरण किया जाएगा। घरों में भी महिलाओं ने मेंहदी लगाई उत्साह से तीज मनाई। पति की लंबी उम्र के लिए व्रत रखा व देर रात चांद निकलने पर व्रत खोला।