Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 15, 2026
news-_new
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 11 सितम्बर 2021। कस्बे की घनी आबादी के बीच से गाड़ी चोरी करने वाले चोर की सूचना देने के लिए इनाम घोषित किया गया है। विदित रहे कि रविवार अलसुबह 3 बजे कालुबास में पारासर मंदिर के पास से कन्हैयालाल जोशी की जीप को कोई अज्ञात चोर ले गया था। करीब 3.15 बजे ही परिजनों को जाग हुई तो चोरी का पता चला था और परिजनों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने चोरों का पीछा किया तो कच्चे रास्ते से समंदसर गांव की तरफ़ जाने की सूचना मिली थी। हालांकि इस सबन्ध में अभी तक मुकदमा दर्ज नही करवाया गया ओर पुलिस को केवल परिवाद ही गई है। परिवाद के जांच अधिकारी हैड कांस्टेबल सेवाराम ने बताया जीप को देखे जाने के बारे अपील जारी की गई है ओर सूचना देने वाले को उचित इनाम भी दिया जाएगा। श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स भी अपने सभी पाठकों को जागरूक होकर अपने आसपास होने वाली हर संदिग्ध घटना पर नजर रखने और तुरन्त पुलिस को सूचित करने की अपील करता है।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। पुलिस ने जारी की चोरी हुई जीप के बारे में सूचना देने की अपील, सूचनाकर्ता को दिया जाएगा इनाम।