Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 16, 2026
b285431c-2a3d-4fc8-8e5c-bf82c93ce974
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 13 सितम्बर 2024। श्रीडूंगरगढ़ क्षेत्र के गांव रीड़ी में आगामी 15 सितम्बर को आयोजित होने वाला खेल मैदान उद्घाटन एवं किसान महासम्मेलन केवल श्रीडूंगरगढ़ क्षेत्र का ही नहीं बल्कि पूरे जिले का ऐतिहासिक कार्यक्रम साबित हो। गांव रीड़ी के युवाओं व क्षेत्र के कांग्रेस कार्यकर्ताओं से ये आह्वान कांग्रेस जिलाध्यक्ष सहित पार्टी नेताओं ने किया है। मौका था शुक्रवार को आयोजन स्थल पर तैयारियों का जायजा लेने पहुंचे जिले भर के कांग्रेस के नेताओं व ग्रामीणों के संवाद का। शुक्रवार को कांग्रेस देहात जिलाध्यक्ष बिशनाराम सिहाग, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य एवं यूथ कांग्रेस के पूर्व जिलाध्यक्ष हरिराम बाना, ब्लाक कांग्रेस अध्यक्ष प्रतिनिधि राधेश्याम सिद्ध, जिला कांग्रेस सचिव शैलेन्द्र गोदारा, श्रीकृष्ण गोदारा आदि आयोजन स्थल में पहुंचे। जिनका स्वागत करते हुए रीड़ी सरपंच प्रतिनिधि एवं आयोजन के स्वागताध्यक्ष हेतराम जाखड़ ने आयोजन की तैयारियों के बारे में विस्तार से जानकारी दी। इस दौरान बड़ी संख्या में गांव के युवा भी मौजूद रहे एवं गांव रीड़ी में वर्तमानस सरपंच की पहल पर बने इस खेल मैदान को श्रीडूंगरगढ़ विधानसभा क्षेत्र का सर्वश्रेष्ठ खेल मैदान बताया व आयोजन में पूरे गांव की भागीदारी सुनिश्चित बताई। इस दौरान बिशनाराम सिहाग ने आयोजन को व्यवस्थित एवं यादगार बनाने के लिए विभिन्न व्यवस्थाओं के संबध में निर्देश दिए। सिहाग ने इस आयोजन के लिए जिला कांग्रेस कमेटी द्वारा जिला उपाध्यक्ष अम्बाराम इनखिया को प्रभारी एवं जिला सचिव शैलेन्द्र गोदारा को सह प्रभारी नियुक्त किया है। विदित रहे कि आयोजन के लिए क्षेत्र के युवा कांग्रेसी एकजुट एवं उत्साहित नजर आ रहे है एवं क्षेत्र के गांवों में, ढाणियों में पहुंच कर किसानों को महासम्मेलन में शामिल होने का न्यौता दिया है। आयोजन के लिए डोम टेंट, यातायात, पार्किंग, भोजन आदि व्यवस्थाओं में भी अलग अलग टीमें तैनात है जो कि तैयारियों को अंतिम रूप दे रही है।
किसान सम्मेलन में यह मांगें होंगी बुलंद।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। इन दिनों जिले भर में किसानों की समस्याओं का समाधान करने की मांग पर कांग्रेस सक्रिय है एवं गत दिनों ही बड़ा प्रदर्शन भी बीकानेर जिला मुख्यालय पर किया था। किसानों के हितों की रक्षा के लिए सरकार से दो-दो हाथ करते हुए गांव रीड़ी में यह बड़ा किसान सम्मेलन आयोजित किया जा रहा है। सम्मेलन के स्वागताध्यक्ष रीड़ी सरपंच प्रतिनिधि हेतराम जाखड़ ने बताया कि किसान सम्मेलन में कृषि कुओं पर 6 घण्टे निर्बाध बिजली देने, ढाणियों में घरेलू बिजली 24 घण्टे देने, किसानों के जले हुए ट्रांसफार्मर को निर्धारित समय में ही बदलने, फसल बीमा क्लेम पुरा एवं समय पर देने, किसानों की सम्पूर्ण फसल की खरीद एमएसपी पर करने, एवं गत कांग्रेस सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को जनहित में लगातार चालू रखने की मांग उठाई जाएगी

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। प्रदेशाध्यक्ष के आगमन से पहले रीड़ी पहुंचे जिले से कांग्रेस नेता, लिया तैयारियों का जायजा।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। आयोजन स्थल पर गांव रीड़ी के ग्रामीणों ने किया ऐतिहासिक रूप से सफल आयोजन का दावा।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। श्रीडूंगरगढ़ क्षेत्र के युवा कांग्रेस नेता हरिराम बाना, राधेश्याम सिद्ध सहित कई नता पहुंचें रीड़ी, सफल आयोजन का आह्वान।