Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 16, 2026
00
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 2 मार्च 2022। मंगलवार को महाशिवरात्रि पर्व पर श्रीडूंगरगढ़ कस्बा व ग्रामीण अंचल शिवमय नजर आए। क्षेत्र के अनेकों मंदिरों में स्थित शिव-दरबारों में “हर-हर महादेव” के जयकारे मंगलवार अलसुबह से बुधवार सुबह तक गूंजते रहें। घर-घर पुरुषों व महिलाओं ने बच्चों सहित उपवास रखा व घरों में शिवपूजन व रूद्राभिषेक के आयोजन संपन्न हुए। शिवालयों को सजाया गया व दिन भर मंदिरों में श्रद्धालुओं की रेलमपेल रही। कई बड़े आयोजनों में भाग लेकर सैंकड़ो की संख्या में नागरिकों ने महाशिवरात्रि का जागरण किया। कस्बे में भूतेश्वर मंदिर, सनातन श्मशान भूमि, हनुमान धोरा, शिव धोरा प्रताप बस्ती, शिव धोरा आडसर बास में रात्रि के चारों प्रहर के विशेष सामूहिक पूजन आयोजित किए गए। भूतेश्वर मंदिर में आपणो गांव श्रीडूंगरगढ़ सेवा समिति के स्वयंसेवकों ने सेवाएं दी व बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने अभिषेक पूजन में भाग लिया। पंडित रामदेव उपाध्याय ने यहां पूजन संपन्न करवाया व कैलाश सारस्वत ने सुमधुर भजनों की प्रस्तुतियां दी। वहीं सनातन श्मशान भूमि में स्थित शिवमंदिर में बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचे व यहां संतोष सागर महाराज ने शिव-कथा का वाचन किया जिसकी मंगलवार को पूर्णाहुति हुई। यहां रात्रिकालीन विशाल चार प्रहर का पूजन संपन्न हुआ। यहां बड़ी संख्या में नागरिकों ने रातभर सपरिवार सामूहिक शिव उपासना की। हनुमान धोरा के शिव प्रागंण में चार प्रहर पूजन संपन्न करवाया गया। शिव धोरा आड़सर बास मंदिर में दिनभर श्रद्धालुओं की भीड़ रही। शिव धोरा प्रताप बस्ती में महाराज ध्यानदास ने भजनों की प्रस्तुतियों से भक्ति रस बहाया व रात्रिकालीन अभिषेक जारी रहा। इन सभी स्थानों पर मुख्य यजमानों ने पूजन सफल होने पर पंडितों व आचार्यों के साथ भाग लेने वाले श्रद्धालुओं का आभार व्यक्त किया।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। शिवरात्रि पर हुए जागरण।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। शिवरात्रि पर हुए जागरण।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। घर घर शिव पूजन कर नागरिकों ने लगाए जयकारे।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। शिव साधकों ने शिवालयों में रात्रि-भर जाप किए।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। हनुमान धोरा मंदिर प्रांगण में शिव दरबार में रात्रिकालीन चौथे प्रहर का पूजन सम्पन्न करते श्रद्धालु।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने उपवास रखा व जलाभिषेक से महादेव का पूजन किया।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। प्रताप बस्ती शिव धोरा में शिव जागरण में महाराज ध्यानदास ने दी भजनों की प्रस्तुतियां।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। भूतेश्वर मंदिर में सारी रात भजनों व अभिषेक में व्यतीत कर लोगों ने महाशिवरात्रि का जागरण संपन्न किया।