Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 16, 2026
00
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 25 नवंबर 2025। सोमवार को सांवतसर में खरीद प्रारंभ हो गई है। शेष केंद्रो पर बुधवार से खरीद शुरू किया जाना प्रस्तावित है।
खरीद केंद्रो पर निगरानी व पुन: गिरदावरी जांच के लिए राजस्व विभाग के कार्मिकों को तैनात किया गया है। उपखंड अधिकारी शुभम शर्मा ने कार्मिकों को ड्यूटी चार्ज देते हुए खरीद को पारदर्शिता पूर्ण ढंग से संपन्न करवाने के निर्देश दिए है। शर्मा ने न्यू सिटी कॉलोनी, दरगाह रोड पर स्थित दो केंद्र श्रीडूंगरगढ़ ए पर भू-अभिलेख निरीक्षक चैनसिंह व पटवारी रामचंद्र, श्रीडूंगरगढ़ मंडी केंद्र पर भू-अभिलेख निरीक्षक शंकरलाल जाखड़ व पटवारी धारासिंह गुर्जर को तैनात किया है। वहीं बुडानिया पेट्रोल पंप के पीछे ग्रीन सिटी में स्थित श्रीडूंगरगढ़ सी पर भू-अभिलेख निरीक्षक संजय कुमार गोदारा व पटवारी निर्मल पारीक को ड्यूटी दी है। वहीं सांवतसर सेंटर पर भू-अभिलेख निरीक्षक जगदीशप्रसाद बैरवा व पटवारी मनोज कुल्हरी को लगाया है। वहीं जोधासर में भू-अनि प्रह्लादसिंह व पटवारी मुकेश लांबा, लिखमादेसर में भू-अनि रामनिवास पांडिया व पटवारी अजयराज सैनी को नियुक्त किया है। ये कार्मिक खरीद से पूर्व पुन: गिरदावरी जांच प्रक्रिया की कार्रवाई करेंगे। विदित रहें सहकारी विभाग व राजफैड ने भी फर्जी तुलवाई हो जाने की स्थिति में उसका भुगतान रोक दिए जाने की तैयारी भी की है।