Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 16, 2026
00000000000
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 13 जनवरी 2026। श्रीडूंगरगढ़ क्षेत्र के सूडसर उपतहसील इलाके में अखिल भारतीय किसान सभा की जिम्मेदारी अब 45 कार्यकर्ताओं के कंधों पर है। इन कार्यकर्ताओं को यह जिम्मेदारी मंगलवार को सूडसर उपतहसील सम्मेलन में दी गई। गांव टेऊ के अम्बेडकर भवन में आयोजित किसान सभा के पहला उपतहसील स्तरीय सम्मेलन में पर्यवेक्षक के रूप में छोगाराम तर्ड एवं संतलाल पूनियां की मौजूदगी रही। किसान सभा जिलाध्यक्ष एवं पूर्व विधायक गिरधारीलाल महिया ने झंडारोहण कर सम्मेलन की शुरूआत की, स्वागत उद्बोधन में कॉमरेड मुखराम गोदारा ने संगठन की रीति-नीति के बारे में बताया। मुख्य वक्ता के रूप में पूर्व विधायक महिया ने श्रीडूंगरगढ़ क्षेत्र व बीकानेर जिले में किसानों की प्रशासन द्वारा अनदेखी करने के कारण किसानों के सामने अनेकों समस्याएं आने की बात कही व भाजपा नेताओं को किसान विरोधी मानसिकता वाला बताया। पर्यवेक्षक संतलाल पूनियां ने केन्द्र सरकार की नीतियों के कारण खेती घाटे का सौदा बन जाने की बात कही व जिले भर में सोलर के नाम पर उपजाऊ जमीनें उद्योगपतियों को देने का विरोध जताया। पर्यवेक्षक छोगाराम तर्ड ने संगठन को मजबूत बनाने के लिए उपतहसील क्षेत्र के सभी गांवों में किसान सभा की कमेटियों का गठन करने का आह्वान किया। सम्मेलन में फसलों को उचित भाव मिलने, बिजली बिलों में पेन्लटी व ब्याज में छुट मिलने, कृषि कुंओं पर 6 घंटे निर्बाध बिजली देने, सरकारी खरीद में पारदर्शिता रखने, बीमा क्लेम देने व उर्वरकों की किल्लत दूर करने के प्रस्ताव पारीत किए गए। सम्मेलन में खेत मजदूर यूनियन के तहसील सचिव शेखर रेगर, टेऊ सरपंच सुनील दुगलिया, पूर्व सरपंच दानाराम भादू, किशन लूहार, पेमाराम नायक, जस्सीराम खोड, रामलाल भादू, गणेशाराम खोड़, रामप्रताप गोदारा, मुकेश ज्याणी, केशुराम मेघवाल, भगवानराम भादू, भागीरथ भादू, श्रवण खोड, खेमनाथ आदि विचार व्यक्त किए। सम्मेलन का संयोजन कॉमरेड़ अशोक शर्मा ने किया एवं तहसील अध्यक्ष भंवरलाल भूंवाल ने आभार जताया। तहसील मंत्री राजेन्द्र जाखड़ ने बताया कि श्रीडूंगरगढ़ तहसील किसान सभा सम्मेलन आगामी 30 जनवरी को श्रीडूंगरगढ़ में आयोजित किया जाएगा।
इन्हें मिली जिम्मेदारी।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। सूडसर उपतहसील के पहले किसान सभा सम्मेलन में गठीत की गई कार्यकारिणी में सीताराम गोदारा शेरूणा को अध्यक्ष, सुखराम महिया को सचिव, पूनमचंद भादू, भवानीसिंह भाटी, श्रवण जाखड़ को सह-सचिव, महावीरसिंह नारसीसर, किशनलाल विश्नोई, लालूराम सारण, केशूराम मेघवाल, मुरली मेघवाल को उपाध्यक्ष, रामचंद्र भादू, रामेश्वर गरूआ राजेडू को सहायक सचिव, मुखराम नायक, मामराज महिया को मीडिया प्रभारी की जिम्मेदारी दी गई एवं इनके साथ ही 45 सदस्यों की कार्यसमिति घोषित की गई।