Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 16, 2026
1
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 10 अगस्त 2023। अपना संस्थान द्वारा जोधपुर प्रांत में पर्यावरण के प्रति जन जागरूकता एवं अधिकाधिक पौधारोपण के लक्ष्य से प्रांत भर में 13 से 27 अगस्त तक जन चेतना यात्रा का आयोजन किया जा रहा है। बीकानेर विभाग की यह यात्रा आगामी 12 अगस्त की शाम को जैन पीजी कालेज गंगाशहर से रवाना होगी एवं विभाग भर में घूमते हुए 23 अगस्त को तोलियासर पहुंच कर श्रीडूंगरगढ़ खंड में प्रवेश करेगी। यहां पर पर्यावरण चेतना जन सभा, पर्यावरण के क्षेत्र में कार्य करने वाले नागरिकों का सम्मान समारोह एवं पौधारोपण का कार्यक्रम आयोजित होगा और यात्रा खंड के प्रमुख गांवों में भी पहुंचेगी। श्रीडूंगरगढ़ खंड में यात्रा के समस्त कार्यक्रम क्षेत्र के समाजसेवी एवं भारतीय किसान संघ के जिला कार्यसमिति सदस्य तोलाराम जाखड़ की अगुवाई में होगें। जाखड़ को नानूदेवी चांडक आदर्श विद्या मंदिर प्रांगण में आयोजित संस्थान की बैठक में सर्वसम्मति से श्रीडूंगरगढ़ खंड इकाई का अध्यक्षीय दायित्व दिया गया है। बीकानेर विभाग की यह यात्रा 27 अगस्त को श्रीकोलायत होते हुए खेजड़ली के लिए रवाना होगी एवं खेजड़ली में प्रांत स्तरीय समापन समारोह का आयोजन होगा। तोलाराम जाखड़ को अपना संस्थान का तहसील अध्यक्ष बनाने पर क्षेत्र के पर्यावरण प्रेमियों में खुशी है। जाखड़ ने बताया कि अब शीघ्र ही खंड कार्यकारिणी का गठन कर क्षेत्र में पर्यावरण के संबध में जनचेतना के कार्य को विस्तार दिया जाएगा।