Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 16, 2026
000000
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 4 सितम्बर 2022। नागरिक विकास परिषद के भवन में महापुरुष समारोह समिति ने आज शिक्षक एवं प्रतिभा सम्मान समारोह का आयोजन किया। समारोह में मुख्य अतिथि समाजसेवी रामचन्द्र राठी मौजूद रहें व कार्यक्रम की अध्यक्षता श्रीगोपाल राठी ने की। कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में जिला परियोजना समन्वयक गजानन्द सेवग, शिक्षा अधिकारी ईश्वरराम गरुवा उपस्थित रहें। कार्यक्रम में मुख्य वक्ता के रूप में चेतन स्वामी ने शिक्षकों के दायित्व बताते हुए विद्यार्थियों से अध्ययन करने को नियमित दिनचर्या में शामिल करने की बात कही। शिक्षकों को प्रशस्ति पत्र, शॉल एवं प्रतीक चिन्ह देकर वहीं प्रतिभाओं को प्रशस्ति पत्र, प्रतीक चिन्ह एवं मेडल प्रदान कर सम्मानित किया गया। आयोजन जतन पारख, ट्रस्टी, जीव जतन जन कल्याण ट्रस्ट के आर्थिक सौजन्य से संपन्न हुआ।

इन शिक्षकों का हुआ सम्मान।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। सम्मान समारोह में उपखंड क्षेत्र में राजकीय सेवाएं देने वाले 9 शिक्षकों का सम्मान किया गया। लिखमीसर उत्तरादा के कार्यवाहक प्रधानाचार्य रामकिशोर यादव, राउमावि श्रीडूंगरगढ़ के व्याख्याता प्रदीप कुमार कौशिक, लिखमीसर उत्तरादा में व्याख्याता देवेन्द्रसिंह राहड़, बाडेला में व्याख्याता सीताराम गोदारा, राजेडू से अध्यापक गिरधारीलाल डेलू, लखासर में शारीरिक शिक्षक कांता, डेलवां से लेखराम गोदारा, लाखनसर से अध्यापक जयपाल, डेलवां से अध्यापक सुरजीत सिंह को सम्मानित किया गया।

11 शैक्षणिक व 4 खेल प्रतिभाओं का सम्मान।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। आयोजन में 11 बोर्ड परीक्षा में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले तथा 4 खेल प्रतिभाओं को सम्मानित किया गया। कक्षा 10 के विद्यार्थियों में बापेऊ के भवानीसिंह, ठुकरियासर के मनीष कुमार व ठुकरियासर के ही ओमप्रकाश कड़वासरा को सम्मानित किया गया।12 वीं में श्रेष्ठ परिणामों के लिए विज्ञान वर्ग व वाणिज्य वर्ग में तीनों विद्यार्थी भारती निकेतन श्रीडूंगरगढ़ के ही है। विज्ञान वर्ग में स्कूल की छात्रा सुनीता शर्मा, सारिका सारस्वत, रामदेव मायल को सम्मानित किया गया वहीं वाणिज्य संकाय में भारती निकेतन के विद्यार्थी ममता, हर्षिता वर्मा, राघव सोनी को सम्मानित किया गया। 12 वीं कला वर्ग में ठुकरियासर के सर छोटूराम स्कूल की लक्ष्मी सुथार, राउमावि लिखमादेसर की मनीषा पारीक को सम्मानित किया गया।

खेल के क्षेत्र में दिए गए 4 सम्मान।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। राउमावि लिखमीसर उतरादा की संजू भुंवाल व जयश्री ज्याणी, व राउमावि गुसाईंसर बड़ा की छात्रा अनिता सारण, राउमावि भोजास की छात्रा तारा राजपुरोहित को सम्मानित किया गया।

ये रहें शामिल, दिया कड़ी मेहनत करने का संदेश।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। मंच पर अतिथियों ने शिक्षकों को देश निर्माण के लिए जिम्मेदारी देते हुए शिक्षकों व विद्यार्थियों को कड़ी मेहनत करने का संदेश दिया। कार्यक्रम में समिति के संयोजक सुशील सेरडिया ने समिति गतिविधियों की जानकारी दी। कार्यक्रम का मंच संचालन विजयराज सेवग ने किया। समारोह में श्याम महर्षि, डॉ मदन सैनी, तुलसीराम चोरडिय़ा, ओमप्रकाश कलानी, भंवरलाल भोजक, के. एल. जैन, विमल भाटी, पवन शर्मा, सत्यनारायण स्वामी, तोलाराम मारू, राजेश शर्मा, ओमप्रकाश सिद्ध, शुभकरण पारीक, विजय महर्षि,  ललित बाहेती, रामुनाथ जाखड़, कुम्भाराम घिंटाला, संजय पारीक, नारायण सारस्वत, रमेश प्रजापत, गोपाल तापड़िया, सुरेश भादानी सहित अनेक मौजिज नागरिक उपस्थित रहें।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। एनवीपी भवन समिति द्वारा शिक्षकों व विद्यार्थियों का सम्मान किया गया।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। शिक्षक सम्मान समारोह में शामिल हुए अनेक नागरिक।