Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 16, 2026
00000000
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 9 जुलाई 2026। गुरूवार को सेरूणा में आयोजित ग्राम सेवा शिविर में एक ही परिवार के 12 खातेदारों का एक उलझा हुआ खाता प्रशासन की पहल से सुलझाया गया और आपसी सहमति से इनका खाता विभाजन किया गया।
रोही सालासर में स्थित खेत के सह खातेदार जगदीशप्रसाद, देवीलाल, पेमादेवी, प्रभुराम, प्रमानाराम, बन्नाराम, मनोजकुमार, रामरख, शारदा, शिवराम, सुरजाराम, सरदाराराम मेघवाल के खाते का आपसी समझाईश व सहमति से खाता विभाजन किया गया। खातेदारी पृथक होने से इन्हें अब विभिन्न योजनाओं का लाभ मिल सकेगा। वहीं शिविर में सेरूणा निवासी मघी देवी, किसनाराम व बंशीलाल का खाता विभाजन भी आपसी सहमति से किया गया। दोनों ही परिवारों ने प्रशासन का आभार जताया। मौके पर ही अनेक खातों में नाम शुद्धिकरण भी किए गए। शिविर में प्रधानमंत्री जीवन ज्योति योजना में वार्षिक 436 रूपए प्रीमियम कटने के बाद असमय बीमा धारक की मृत्यु हो जाने पर विधित उत्तराधिकारी सुदंर देवी पत्नी सीताराम शर्मा को 2 लाख रूपए की क्लेम राशि सौंपकर राहत दी गई। शिविर में उपखंड अधिकारी शुभम शर्मा, तहसीलदार श्रीवर्द्धन शर्मा, शिविर प्रभारी गिरधारीदास, पटवारी रामचंद्र मौजूद रहें व आपसी सहमति से खाता विभाजन कर खातेदारों को दस्तावेज सौंपे गए। यहां विभिन्न विभागों के अनेक अधिकारी व कार्मिकों ने भी सेवाएं दी।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। सालासर की रोही के 12 खातेदारों का आपसी सहमति से किया खाता विभाजन।
श्रीउूंगरगढ़ टाइम्स। शिविर में सुंदरदेवी के पुत्र को बीमा क्लेम की राशि सौंपी गई।