Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 16, 2026
00-25
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 21 अक्टूबर 2021। कस्बे में बुधवार शाम मोमासर बास के अम्बेडकर भवन में भगवान वाल्मीकि प्राकाट्य दिवस समारोह पूर्वक मनाया गया। कार्यक्रम का प्रारम्भ वाल्मीकि स्तुति के बाद अतिथियों द्वारा दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया। समारोह के प्रमुख वक्ता रूपचंद सोनी ने भगवान वाल्मीकि को त्रिकालदर्शी, प्रखंड विद्वान, दयावान बताते हुए उनके जीवन से प्रेरणा लेने की बात कही। समारोह के मुख्य अतिथि आसाराम पारीक ने समाज को एक नई सोच के साथ आगे बढ़कर सामाजिक कुरूतियों का त्याग करने का आह्वान किया जिससे बच्चों का भविष्य सबल बन सकें। महिला शक्ति काजल चांवरिया ने कहा कि वाल्मीकि समाज अपने महापुरुषों का गौरवशाली इतिहास आने वाली पीढ़ियों को बताए जिससे वे एक स्वस्थ समाज का निर्माण कर सकें। उन्होंने कहा कि समाज की महिलाऐं संगठित होकर बुराईयों के खिलाफ आवाज उठाएं व बच्चों को शिक्षा का महत्व बताते हुए शिक्षा के क्षेत्र में प्रगति करने की प्रेरणा देवें। इस दौरान मंगतूराम मलघट, पार्षद मघराज तेजी, प्रकाश मलघट, भंवरलाल दुगड़, प्रदीप मास्टर, निर्मल वाल्मीकन, कांतिलाल चांवरिया ने भी विचार व्यक्त किए। कार्यक्रम संयोजक एडवोकेट पुखराज तेजी ने कार्यक्रम का संचालन किया व सभी अतिथियों का आभार भी व्यक्त किया।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। वाल्मीकि समाज के युवाओं ने समारोह में भाग लिया।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स । समारोह में मुख्य अतिथि आशाराम पारीक ने सामाजिक कुरूतियों का त्याग करने का आह्वान किया।