Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 16, 2026
010101
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 15 जुलाई 2023। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने आज पूरे राज्य में 232 नगर निकायों में 1528 करोड़ की लागत से बनने वाली 2642 किलोमीटर की सड़कों का शिलान्यास किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार शिक्षा, स्वास्थ्य सहित बेहतरीन सड़कों पर विशेष कार्य करते हुए शहर के भीतरी हिस्सों में सड़कों का जाल बनाकर आमजन को राहत देने का कार्य कर रही है। सीएम ने कहा कि इन सड़कों के निर्माण से सड़क दुर्घटनाओं में कमी आएगी। राजस्थान सड़कों के मामले में अनेक राज्यों से आगे निकल गया है और सड़कों के निर्माण में सरकार ने इतिहास बनाया है। गहलोत ने कहा कि कांग्रेस सरकार का लक्ष्य राज्य को नम्बर वन की श्रेणी में लाना है। वर्चुअल शिलान्यास में शांति धारीवाल सहित प्रशासनिक अधिकारी मौजूद रहें।
पर्दा हटाकर विधिवत शिलान्यास किया महिया ने, कहा ये..
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। सीएम द्वारा शिलान्यास के बाद विधायक गिरधारीलाल महिया ने विधिवत पर्दा हटाकर शिलान्यास किया। इस दौरान सार्वजनिक निर्माण विभाग के अधीक्षण अभियंता सुनील गहलोत, सहायक अभियंता रमाकांत त्रिवेदी, राउमावि के प्रधानाचार्य आदुराम जाखड़, नायब तहसीलदार रमेश सिंह चौहान मौजूद रहें। इस दौरान विधायक महिया ने अपने संबोधन में कहा कि नागरिकों की भावना के अनुरूप क्षेत्र के विकास के हर स्तर पर प्रयास किए जा रहें है। महिया ने विभागीय अधिकारियों से कार्य की गुणवत्ता पर ध्यान देने व शीघ्र कार्य पूरे करवाने की बात कही। सुनील गहलोत ने कहा कि हम कस्बे की उम्मीदों पर खरा उतरने का पूरा प्रयास करेंगे और नागरिक भी जागरूक रहते हुए कोई दिक्कत पेश आने पर विभाग को सूचना देवें। विधायक लोक सेवा केन्द्र की ओर से संदीप दुसाद ने सभी का आभार जताया।
ये की मांग, मिला आश्वासन।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। राउमावि के सभागार में आयोजित कार्यक्रम में प्रधानाचार्य आदूराम जाखड़ ने विधायक से प्रार्थना सभागार पर टिनशेड का निर्माण करवाने व स्कूल में गंदा पानी भरने की समस्या से सैंकड़ो विद्यार्थियों को निजात दिलवाने की मांग की। इस पर विधायक ने दोनों के समाधान का आश्वासन दिया। कार्यक्रम में पीडब्ल्यूडी के अधिकारी सुनील गहलोत से नागरिकों ने कालू रोड पर बढ़ती सड़क दुर्घटनाओं के लिए यहां ब्रेकर व टूटी रोड निर्माण करवाने की मांग की, इस पर गहलोत ने इस सड़क के प्रभारी अधिकारी से वार्ता कर समस्या समाधान करवाने का आश्वासन दिया।
42 गलियों के प्रतिनिधि पहुंचे, जताया आभार।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। विधायक की अनुशंसा पर सीएम द्वारा शहर के भीतरी विकास के क्रम में 42 गलियों के लिए स्वीकृत सड़कों के प्रतिनिधि कार्यक्रम में पहुंचे और विधायक का आभार जताते हुए उनका माल्यार्पण कर स्वागत किया। इस दौरान नगरवासियों की ओर से वरिष्ठ शिक्षाविद ताराचंद इंदौरिया व समाजसेवी तुलसीराम चौरड़िया ने विधायक का आभार जताया।
ये रहें मौजूद।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। ताराचंद इन्दौरिया, तुलसीराम चोरड़िया, जगदीश स्वामी, हरिप्रसाद सिखवाल, पवन राठी, सुशील राठी, चांदरतन सोमानी, श्रीनिवास सोमानी, मनीष मोदी, डूंगर महिया, धर्माराम कूकणा, कुलदीप मिस्त्री, पेमाराम नायक, हनुमान मेघवाल, दुर्गाराम महिया, रामदयाल बाना, नत्थूनाथ मंडा, मूलाराम सहू, भंवरलाल प्रजापत, चुन्नीलाल टाडा, रोहिताश सारण, सोहनराम महिया, मोहन ज्याणी, दीपक महेश्वरी, तिलोक चंद नायक, दुलाराम मंडा, मंगतूराम वाल्मिकी महेंद्र दूसाद, खिंजवराज शर्मा, सरवर हिंदुस्तानी, शंकर रेगर, कांशीराम दर्जी, विवेक लावा, गौरव टाडा, सुभाष जावा, मोहम्मद ताहिर सहित अनेक नागरिक मौजूद रहें और सभी ने विधायक का अभिनंदन जताया।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। सीएम ने वर्चुअल किया शिलान्यास।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। पर्दा हटाकर शिलान्यास किया विधायक गिरधारीलाल महिया ने।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। विधायक महिया का को साफा पहना कर स्वागत किया शिक्षाविद ताराचंद इंदौरिया व तुलसीराम चौरड़िया ने, शॉल ओढाया जगदीश स्वामी ने।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। सभी 42 गलियों से आए प्रतिनिधि, जताया महिया का आभार।