Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 16, 2026
news-_new
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 11 सितंबर 2021। शुक्रवार को कस्बे के रूपादेवी राउमावि में राजस्थान शिक्षा सेवा प्राध्यापक संघ रेसला का ब्लॉक स्तरीय समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में सेवानिवृत होने वाले व्याख्याताओं का सम्मान एवं नव चयनित व्याख्याताओं का अभिनंदन किया गया। कार्यक्रम में अतिथि रूप में संघ के प्रदेशाध्यक्ष मोहन सियाग, सीबीईओ शीशराम कुलहरी, जिलाध्यक्ष गिरधारी गोदारा व शक्तिप्रसन्न बिठु मौजूद रहे। इस दौरान 80:20, उपप्रधानाचार्य पद स्वीकृति, वेतन कटौती, नोशनल परिलाभ, स्टाफ कार्नर, बोर्ड परीक्षक मानदेय वृद्धि, स्टाफिंग पैटर्न आदि मुद्दों पर चर्चा करते हुए संगठन मजबूती का आह्वान किया गया। कार्यक्रम के दूसरे चरण में ब्लाक कार्यसमिति का गठन करते हुए देवेन्द्र सिंह राहड़ का ब्लॉक अध्यक्ष, छेलूदान चारण, संदीप कुमार डूडी को मंत्री, घीसाराम भुपेश को सभाध्यक्ष, श्रवण कुमार मोटसरा को कोषाध्यक्ष, सीताराम सितारा को उपाध्यक्ष, सुनीता बलदोदिया को महिला मंत्री, हरिराम कुकणा को संगठन मंत्री और संतकुमार बाना को प्रवक्ता मनोनीत किया गया। इस मौके पर जिला कार्यसमिति सदस्य के रूप में प्रेमसिंह राठौड़ एवं मुकेश शर्मा को चुना गया।