Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 16, 2026
6f4ccef82986a67d847fcef9f24
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 27 दिसम्बर 2020। श्रीडूंगरगढ़ के जयपुर पब्लिक स्कूल में योगगुरु ओमप्रकाश कालवा के निर्देशन में क्षेत्र के युवाओं व युवतियों ने बड़ी संख्या में अनुलोम विलोम के वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाने के आयोजन में हिस्सा लिया और अपनी भागीदारी निभाई। पी एंड पी संस्था दिल्ली द्वारा आयोजित इस प्रयास में जिलास्तर व तहसील स्तर पर आयोजित कार्यक्रम में उपस्थित युवा शक्ति ने उत्साह के साथ भाग लिया। कालवा ने बताया भाग लेने वाले सभी प्रतिभागियों को इंटरनेशनल बुक ऑफ रिकार्डस की तरफ से प्रतिभागी प्रमाण पत्र दिया जाएगा। कार्यक्रम में बालिका योगिता कालवा ने योग आसनों का प्रदर्शन किया। कार्यक्रम में उमेश झेडू, योगानंद, राजकुमार चौहान, आशा, निशा, पुजा, भानु प्रताप शेखावत सहित कस्बे के गणमान्य नागरीक नरेंद्र कुमार भनोट, कंचन लता, नरेंद्र राजपुरोहित, ईश्वर शर्मा, राकेश परिहार, गणेश गोदारा, ओम गोदारा, घनश्याम गौड, गोविंद राम सोनी आदि मौजूद रहे। जेपीएस स्कूल निदेशक कुंभाराम घिंटाला ने योगगुरु ओम प्रकाश कालवा को बधाई देते हुए सभी प्रतिभागियों का आभार प्रकट किया।