Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 16, 2026
आडसर बास के निवासियों के पास कोरोना से बचाव का मौका सोमवार को, खत्म होने तक ही लगेगा टिका।
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 11 अप्रैल 2021। सोमवार को कस्बे के आड़सर बास के लोगो के पास कोरोना से बचाव और उसका फैलाव रोकने के लिए अपनी भागीदारी निभाने का सुनहरा मौका होगा। कस्बे के दूर दराज के मोहल्लों के लोगो के घरों के निकट पहुचं कर कोरोना से बचाव का टीका लगवाने का मौका देते हुए चिकित्सा विभाग द्वारा सोमवार को आडसर बास के आंखों के अस्पताल में सुबह 8 बजे से 1 बजे तक कोरोना वेक्सीनेशन का मेगा कैम्प आयोजित किया जाएगा। ब्लाक सीएमएचओ डॉक्टर संतोष आर्य ने बताया कि जिले भर में कोरोना वैक्सीन की कमी के बाद भी श्रीडूंगरगढ़ क्षेत्र को 1 हजार वैक्सीन प्रदान की गई है। ऐसे में शिविर में “पहले आओ पहले पाओ” के आधार पर वैक्सीन खत्म होने तक लोगों को कोरोना से बचाव का टीका लगाया जाएगा। इसी शिविर में ई-मित्र को भी नियोजित किया गया है और सभी पात्र लोगों के चिरंजीवी योजना में पंजीयन भी निशुल्क किया जाएगा। शिविर का ज्यादा से ज्यादा लोगों द्वारा लाभ लेने के लिए व्यापक प्रचार प्रसार किया गया है और एसडीएम दिव्या चौधरी ने भी वीडियो जारी कर अधिकाधिक संख्या में कोरोना से बचाव का टीका लगवाने, चिरंजीवी योजना में पंजीयन करवाने की अपील क्षेत्र वासियों से की है। आप सभी नीचे दिए वीडियो में सुने एसडीएम दिव्य चौधरी की अपील। पालिकाध्यक्ष मानमल शर्मा सहित आड़सर बास के वार्ड 27,28,30,31 के जनप्रतिनिधियों, सामाजिक कार्यकर्ताओं ने अधिकाधिक संख्या में वैक्सीन लगवाने की अपील की है।