Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 16, 2026
WhatsApp Image 2025-01-26 at 21.20.04
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 26 जनवरी 2025। विभिन्न सामाजिक संस्थााओं ने मनाया गणतंत्र दिवस और राष्ट्रसेवा का संकल्प लिया। चारों और लोगों में राष्ट्रीय पर्व का उत्साह रहा और सभी स्थानों पर लड्डूओं का वितरण किया गया। कांग्रेस, विश्व हिंदू परिषद, तेरापंथ महिला मंडल, सिंधी समाज, ट्रोमा संघर्ष समिति के धरना स्थल, सदुदेवी पारख राजकीय महाविद्यालय, राजकीय महाविद्यालय मोमासर, संस्कार इनोवेटिव पब्लिक स्कूल सहित विभिन्न स्कूलों व स्थानों पर गणतंत्र दिवस के आयोजन संपन्न हुए। देखें सभी विशेष फोटो:-

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। कांग्रेस कार्यालय में पूर्व विधायक मंगलाराम गोदारा की अगुवाई में ध्वज फहराया गया। वहीं गोदारा ने कांग्रेस द्वारा देश जोड़ने की भावना जन जन तक पहुंचाने की बात कही। यहां प्रधान प्रतिनिधि केसराराम गोदारा, कन्हैयालाल सोमानी, कमलकिशोर नाई, पूर्व ब्लॉक अध्यक्ष मूलाराम थोरी, सेवा दल के विमल भाटी, रतनलाल सिंधी, पार्षद मंगतूराम मेघवाल, रमेश बासनीवाल, हीरालाल जाट, मूंशी टेलर, श्याम दर्जी, प्रहलाद सोनी, विजयराज सेवग, मोहनलाल प्रजापत, रामचन्द्र प्रजापत, मनोज सुथार, राजेश मंडा, अयूब दमामी, मंजूर अली दमामी, भंवरू खां दमामी, अकबर दमामी, रमजान दमामी, शौकत दमामी, मनीर दमामी सहित अनेक कांग्रेस कार्यकर्ता शामिल हुए।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। तेरापंथ महिला मंडल ने मंडल भवन में अध्यक्ष सुनीता डागा व मंत्री संगीता बोथरा ने ध्वज फहराया। यहां राष्ट्रगान व मंगलाचरण किया गया। उर्मिला गिया, मंजू झाबक, अंबिका डागा, कन्या मंडल संयोजिका रौनक मालू व सह संयोजिका प्रेक्षा पुगलिया ने विचार व्यक्त किए। संचालन कांता बरडिया ने किया। सभी सदस्यों ने देवेंद्र कुमार व आर्जव मुनि के दर्शन किए और मालू भवन में सेवा केंद्र व्यवस्थापिका साध्वी कुंथुश्री जी व सभी साध्वियों के भी दर्शन किए।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। सिंधी समाज ने शहीद हेमू कालानी पार्क में हर्षोल्लास के साथ मनाया गणतंत्र दिवस। रवि रिझवानी ने बताया कि सिन्धी पंचायत अध्यक्ष श्रवण कुमार गुरनाणी ने ध्वज फहराया। मंत्री अशोक वासवानी, कन्हैयालाल रिझवानी, कारूमल धनवानी, रमेश दातवाणी, खुशाल बजाज, जसवंत संगवानी, मुकेश संगवानी, रवि धनवानी, प्रदीप धामेजा, पंडित मनोज उपाध्याय सहित समाज की महिलाएं व बच्चे उल्लास के साथ शामिल हुए।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। विश्व हिंदू परिषद के जिलाध्यक्ष जगदीश स्वामी, संरक्षक भंवरलाल दुगड़, प्रखंड अध्यक्ष श्याम सुंदर जोशी व पार्षद संतोष बोहरा ने शहीद भगत सिंह पार्क में ध्वज फहराया व राष्ट्रगान किया। कार्यक्रम में दीपक सेठिया, भीखाराम सुथार, फतेहसिंह जांगिड़, तिलोक प्रजापत, मुकेश प्रजापत, भूषण कर्वा शामिल हुए।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। उपखंड कार्यालय के आगे ट्रॉमा निर्माण संघर्ष समिति के धरना स्थल पर सदस्यों ने ध्वज फहराया। यहां आशीष जाड़ीवाल, भंवरलाल प्रजापत, मदनलाल प्रजापत, हरिप्रसाद सिखवाल, रामकिशन गावड़िया, प्रकाश गांधी, राजेन्द्र प्रसाद स्वामी, अयूब तंवर, भरत लखासर, बाबूलाल रैगर, सोनिया राजपुरोहित, राजाराम गोदारा, गौरीशंकर स्वामी, आनंद जोशी, अलिशेर काजी, शौकीन काजी, सोहनलाल महिया, आदूराम बाना, रामनिवास बाना, पवन माली व अनिल प्रजापत शामिल हुए। भारत माता के जयकारों के साथ ट्रोमा निर्माण कार्य प्रारंभ करवाने की मांग की।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। राजकीय सदूदेवी पारख कन्या महाविद्यालय में प्रभारी जितेन्द‌्रसिहं भाटी ने ध्वज फहराया। स्टाफ डॉ कमलसिंह, दयानन्द, भैराराम, मनोहरसिंह, संगीत, भरत सिखवाल मौजूद रहें। छात्राओं ने संगीतमय प्रस्तुतियां दी। कार्यक्रम का संचालन कान्ता लाम्बा व मैना लाम्बा ने किया।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। राजकीय महाविद्यालय मोमासर में प्राचार्य अमित तंवर ने ध्वज फहराया। यहां एसएफआई पूर्व तहसील अध्यक्ष बीरबल पूनियां, सुगनाराम सुथार, कृष्णा प्रजापत, नेतराम गोदारा अतिथि के रूप में मोजूद रहें।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। श्रीकृष्ण योग संस्थान व पतंजलि योग समिति के सदस्यों ने उत्साह के साथ ध्वज फहराया गया व राष्ट्रगान का गान किया। योग शिक्षक गोविंदराम सोनी ने बताया कि केशराराम कङवासरा, कुमाराम गोदारा, मोतीसिह राठौङ, ख्यालीराम माली, सतीश मोट, लालचन्द सारस्वत, मोहित सिह, दिनेश सोनी व तरूण सहित महिला सदस्य भी शामिल हुए।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। संस्कार इनोवेटिव पब्लिक स्कूल में ध्वज फहराने के बाद किया भारत माता का पूजन।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। गांव सातलेरा के राउमावि में मनाया गणतंत्र दिवस। प्रधानाचार्य नोरतमल शर्मा व प्रशासक रामप्यारी देवी ने ध्वज फहराया। बच्चों ने देशभक्ति गीतों पर प्रस्तुतियां दी। एसएमसी अध्यक्ष नंदलाल शर्मा, भीखराज जाखड़, गोपाल जाखड़ ने बच्चों पुरस्कृत किया।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। श्रीडूंगरगढ़ पब्लिक स्कूल में पालिकाध्यक्ष मानमल शर्मा ने ध्वज फहराया। पार्षद रजत आसोपा ने बच्चों को पुरस्कृत किया। बच्चों ने प्रस्तुतियां दी और अभिभावक ओमप्रकाश, धमेंद्र, दीनदयाल, हरिराम ने सराहना की। संचालक कांतिप्रकाश थेपड़ा ने सभी का आभार जताया।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। शिशु भारती पब्लिक स्कूल में प्रधानाध्यापक सुभाष सिद्ध बाना व डॉ एपीजे अब्दुल कलाम वेलफेयर ट्रस्ट के उपाध्यक्ष आरिफ चुनगर ध्वज फहराया। अतिथि रूप में देवीलाल, साकिर चुनगर, काशीराम शर्मा, उदयसिंह ढुकिया, रामनिवास सैन, चांदरतन घोटिया, कन्हैया लाल बारूपाल, बजरंग सोनी, रामचंद्र सोनी ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियां देने वाले बच्चों को पुरसकृति किया। निदेशक प्यारेलाल ढूकिया सहित स्कूल का स्टाफ आयोजन में शामिल हुए।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। गांव बाडेला में आयुर्वेदिक चिकित्सालय में चिकित्सक सुमन मीणा, गणेश दास स्वामी ने ध्वज फहराया, पूरा स्टाफ व बच्चे भी शामिल हुए।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। गांव ठुकरियासर में महात्मा गांधी राजकीय विद्यालय में उल्लास के साथ समारोह संपन्न हुआ। प्रतिभाशाली विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया। इस दौरान गांव के बुजुर्गों व युवाओं की टीम के मध्य रस्साकस्सी का रोमांचक मैच भी हुआ। कार्यक्रम में प्रशासक सरपंच अमराराम गांधी, पूर्णाराम गोदारा, मदन गोदारा, बीरबल राम देहडू, कालूराम रोलन, धरमाराम मेघवाल, गंगाराम गांधी, कालूराम गोदारा, देवीलाल गोदारा, डूंगरराम सिंवर, श्रवण धेहडू, मोहननाथ सिद्ध, चुन्नीलाल गांधी, खुमाराम गांधी सहित अनेक ग्रामीण शामिल हुए। प्रधानाचार्य भागीरथ चौधरी ने सभी का आभार जताया।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। गांव बाना में खियानी रोही में स्थित राप्रावि में नन्हें मुन्नों ने उत्साह के साथ ध्वज फहराने में भाग लिया।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। रीड़ी के महात्मा गांधी राज्यकीय विद्यालय में अमरनाथ पुत्र तारनाथ सिद्ध बलिहारा द्वारा भवन का रंग रोगन करवाया गया। गणतंत्र दिवस के समारोह में बलिहारा का सम्मान किया गया।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। बालाजी ऑटो मार्केट पर फहराया ध्वज, शामिल हुए अनेक युवा, लगाए जयकारे, शहीदों को दी श्रद्धाजंलि।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। गांव बापेऊ में फहराया ध्वज, मौजूद रहा ग्राम पंचायत प्रशासन व जनप्रतिनिधि।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। माँ सरस्वती लाइब्रेरी में चुन्नीलाल टाडा व मदन बाना ने फहराया ध्वज।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। मोमासर बास में स्थित अंबेडकर कॉलोनी के राप्रावि में बच्चों को पुरस्कृत किया गया। कार्यक्रम में सोहनलाल गोदारा, अनमोल मोदी, प्रधानाध्यापक भागीरथ बाना सहित स्टाफ शामिल हुआ।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। सांवरमल डाबी परिवार ने घर पर ध्वज फहरा कर मनाया गणतंत्र दिवस।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। हाइवे किनारे एक मोटर गैराज में बच्चों ने फहराया ध्वज, लगाए भारत माता के जयकारे।