Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 17, 2026
WhatsApp Image 2026-01-27 at 10.34.47
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

सेसोमूं स्कूल में 77वें गणतंत्र दिवस पर शानदार समारोह का आयोजन।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। नेशनल हाइवे स्थित सेसोमूं स्कूल में 77वें गणतंत्र दिवस पर शानदार समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि बीएसएनएल बीकानेर के सहायक महाप्रबंधक महेश व्यास ने ध्वज फहरा कर किया। समारोह में इसी विभाग के सब डिविजनल इंजीनियर अजय बलोनी विशिष्ट अतिथि के रूप में शामिल रहें। समारोह का आकर्षण कक्षा 9 से 12 तक के विद्यार्थियों की अनुशासित परेड प्रदर्शन रहा। विद्यार्थियों ने देशभक्ति से ओतप्रोत सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दी। समारोह में कक्षा 12वीं कला वर्ग की छात्रा माया को ‘बेस्ट स्टूडेंट ऑफ द ईयर’ के स्कूल का प्रतिष्ठित सम्मान दिया गया। वहीं ‘स्पोर्ट्स पर्सन (ब्वॉय)’ का सम्मान भविष्य नाई तथा ‘स्पोर्ट्स पर्सन (गर्ल)’ का खिताब दिव्या चौधरी को दिया गया। मुख्य अतिथि महेश व्यास ने गणतंत्र दिवस के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि भारतीय संविधान हमें अधिकारों के साथ कर्तव्यों का भी बोध कराता है। उन्होंने सेसोमूं स्कूल की सराहना करते हुए कहा कि यह विद्यालय न केवल उत्कृष्ट शैक्षणिक वातावरण प्रदान करता है, बल्कि विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास पर भी विशेष ध्यान देता है। स्कूल के चेयरमैन जगदीश मूंधड़ा, वाइस चेयरपर्सन पद्मा मूंधड़ा एवं प्राचार्य सुब्रत कुंडू ने अतिथियों का सम्मान किया। कार्यक्रम का समापन राष्ट्रगीत ‘वंदे मातरम्’ के सामूहिक गान के साथ हुआ। प्राचार्य सुब्रत कुंडू ने सभी का आभार जताया। इस अवसर पर मैनेजिंग कमेटी सदस्य महावीर माली, एकेडमिक कोऑर्डिनेटर फरियाद अली, सीईओ घनश्याम गौड़, शिक्षकगण, अभिभावक एवं विद्यार्थी उपस्थित रहें।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। सेसोमूं में धूमधाम से मनाया गया गणतंत्र दिवस समारोह।

धीरदेसर पुरोहितान में धूमधाम से मनाया गणतंत्र दिवस।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। गांव धीरदेसर पुरोहितान के राजकीय वरिष्ठ उपाध्याय संस्कृत विद्यालय में सोमवार को धूमधाम से गणतंत्र दिवस का समारोह मनाया गया। प्राचार्य अमित कुमार ने ध्वज फहराया व स्वागत उद्बोधन में ग्रामीणों से विद्यालय विकास में सहयोगी बनने की अपील की। सरपंच ओमप्रकाश शर्मा ने विद्यार्थियों को अपने शिक्षण पर ध्यान देने व गांव का नाम रोशन करने की प्रेरणा दी। विद्यार्थियों ने सुंदर सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दी। भामाशाहों ने पंखें व कुर्सियों का सहयोग देने की घोषणा की। गांव के बेल्ट सर्विस में चयनित पूजा नाई, विष्णु नाई, अजयसिंह पुरोहित, सुरेशसिंह पुरोहित व गजानंद भूकर का सम्मान किया। समारोह में अध्यापक नरेश कुमावत, बीरमाराम, रेखा मेहरा, नौरंगनाथ, रतनलाल शर्मा, नंदलाल सहित पूरा स्टाफ सक्रिय रहा। ग्रामीण चैनाराम भूकर, मेघाराम चौहान, खींयाराम मेहरा, पद्माराम नाई, किशनलाल गुरूजी सहित अनेक मौजिज ग्रामीण, अभिभावक व सभी विद्यार्थी शामिल हुए। कार्यक्रम का संचालन शिक्षक कैलाश शर्मा ने किया।

श्रीकृष्ण योग संस्थान में योगार्थियों ने मनाया गणतंत्र दिवस।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। कोर्ट के पीछे स्थित पार्क में श्रीकृष्ण योग संस्थान व पतंजलि योग समिति द्वारा प्रतिवर्ष की भांति ध्वज फहराया गया। योग शिक्षक गोविंदराम सोनी ने गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं देते हुए नागरिकों को भारतीय पद्धति की जीवनशैली अपनाने का आग्रह किया गया। सोनी ने उत्तम स्वास्थ्य के लिए नियमित योग अपनाने की सलाह भी दी। कार्यक्रम में बच्चों ने देशभक्ति कविता पाठ किया। यहां वरिष्ठ अध्यापक आदूराम ने गणतंत्र दिवस व संविधान के बारे में जानकारी दी। कार्यक्रम में कुमाराम गोदारा, केशराराम कङवासरा, ख्यालीराम माली , मोहितपुरी सहित अनेक योग साधक शामिल हुए। यहां दीनदयाल कड़ेल की ओर से सभी को लड्डुओं का वितरण किया गया।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी योग साधकों ने मनाया गणतंत्र दिवस।