Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 17, 2026
00000000000
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 30 मई 2026। नगरीय विकास और स्वायत्त शासन विभाग के राज्य मंत्री झाबरसिंह खर्रा तक शनिवार को श्रीडूंगरगढ़ नगरपालिका के हाल ए बयान पहुंचे। क्षेत्र के युवा नेता व भाजपा के लक्ष्मणगढ़ प्रभारी एडवोकेट अनिल धायल ने सीकर में खर्रा से मुलाकात की। लंबी वार्ता में धायल ने श्रीडूंगरगढ़ नगरपालिका के हालातों के बारे में जानकारी देते हुए पालिका द्वारा करवाए जा रहें कार्यों की उचित मॉनिटरिंग करवाने की मांग की। धायल ने बताया कि खर्रा से श्रीडूंगरगढ़ शहर के हालातों पर नजर डालने और यहां व्यवस्था सुधार की मांग की गई। खर्रा से नगरपालिका क्षेत्र में ट्रोमा सेंटर निर्माण करवाने, उपजिला अस्पताल कि बदहाल व्यवस्थाओं में सुधार करवाए जाने, डॉ श्यामाप्रसाद मुखर्जी खेल स्टेडियम कि दुर्दशा सुधारने, कस्बे के नीचले इलाकों में होने वाले जलभराव के लिए उचित उपाय करवाने, पालिका कार्यालय में कर्मचारियों को बैठने के लिए पाबंद करने सहित अनेक मुद्दो पर चर्चा की गई। धायल ने बताया कि खर्रा ने उचित व्यवस्था सुधार के लिए प्रयास करने का आश्वासन दिया।