Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 16, 2026
05d349f1-27c6-4087-ba0c-fe6a18a1be48
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 4 फरवरी 2021। नगरपालिका चुनाव में निर्दलीय प्रत्याशी प्रीति शर्मा को चाबी का चुनाव चिह्न मिला है। ये चाबी पालिका अध्यक्ष के पद की चाबी होगी या नहीं ये तो 7 फरवरी रविवार को मतदान के बाद ही सामने आएगा। परन्तु नागरिकों में चर्चा है कि ये किस्मत की चाबी है जो खुलेगी या नहीं ये तो वक्त बताएगा। भाजपा के मानमल शर्मा से सीधी टक्कर में हार जीत अब दोनों के बीच ही होनी है। कांग्रेस के निर्दलीय ललित सारस्वत व सिंबल पर पर्चा भरने वाले श्याम सुंदर दर्जी ने कांग्रेस नेताओं के साथ आकर पर्चे उठा लिए गए है व प्रीति को समर्थन देना स्वीकार कर लिया है। वहीं भाजपा की मजबूत किलेबंदी में सेंधमारी के प्रयास अब दो दिन और अधिक तेजी से किए जाएंगे।

सात मिनिट में पलटा खेल..।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। बुधवार को भाजपा जिलाध्यक्ष ताराचंद सारस्वत के भाई ने भाजपा पदाधिकारियों के साथ जुगल तावणियां से मुलाकात की। सुत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार जिलाध्यक्ष स्वयं देर रात तावणियां के घर पहुंचे व बातचीत की गई। आज सुबह दोनों में पार्टी हित में सहमति बन जाने की खबरें भी आई व 2.45 मिनिट पर सूचना मिली कि तावणियां अपना पर्चा उठाने के लिए घर से निकल गए है। इस सूचना पर भाजपा के कई नेता भी मौके पर पहुंचे और गाड़ी रूकते ही पासा पलटा हुआ नजर आया। 2.57 पर कांग्रेस द्वारा पर्चा उठा लिया गया व भाजपा नेताओं को झटका सा लगा। मात्र सात मिनिट में पर्चा उठाने की रणनीति में परिवर्तन हो गया व अप्रत्याशित घटना नागरिकों को देखने के लिए मिली। पूरे श्रीडूंगरगढ़ में रोचक चर्चाओं का बाजार एक बार फिर गर्म हो गया।