Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 16, 2026
00
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 30 जुलाई 2022। श्रीडूंगरगढ़ में 2 करोड़ की लागत से क्षेत्र की तीन सड़कों का नवीनीकरण होगा। राज्य सरकार ने विधायक के प्रस्ताव पर ये स्वीकृति जारी की है। गांव ठुकरियासर से लिखमादेसर की ओर 2 कि.मी. सड़क के नवीनीकरण हेतु 26 लाख की राशि, ऊपनी से दुसारणां बड़ा तक 8.40 किमी. सड़क मार्ग हेतु 1 करोड़ 9 लाख 20 हजार की राशि तथा गांव मणकरासर से थेह तक 5 किलोमीटर सड़क मार्ग का 65 लाख की लागत से नवीनीकरण कार्य होगा।

शिक्षा और सड़कें विकास के लिए महत्वपूर्ण है- महिया।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। विधायक गिरधारीलाल महिया ने टाइम्स को जानकारी देते हुए बताया कि किसी भी क्षेत्र के विकास के लिए उस क्षेत्र में शिक्षा व सड़कों का विकास आवश्यक है। उन्होंने कहा मेरा लगातार इन दोनों के उत्थान के लिए प्रयास जारी है। महिया ने कहा कि इन सड़कों के नवीनीकरण से आवागमन सुविधाजनक होगा और कई गांवो के ग्रामीणों को राहत मिल सकेगी। महिया ने राज्य सरकार का आभार प्रकट करते हुए कहा कि इन सड़कों की दुर्दशा से सैंकड़ो ग्रामीण परेशानी झेल रहें थे। उन्होंने बताया कि गत दिनों लिखमादेसर से ठुकरियासर की ओर 4 किमी की सड़क का नवीनीकरण 47.50 लाख की लागत से करवाया गया और शेष बची 2 किमी के लिए अब राशि सहित ऊपनी से दुसारणा बड़ा व मणकरासर से थेह तक के मार्गों के प्रस्ताव पर राज्य सरकार ने स्वीकृति देकर ग्रामीणों को राहत दी है।