Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 17, 2026
00000000000
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 2 जुलाई 2024। ग्राम पंचायत तोलियासर की सरपंच रेखा देवी ने उपखंड अधिकारी उमा मित्तल के नाम ज्ञापन देकर अपनी ग्राम पंचायत में 5 फर्जी मतदाता हटाने व गांव की बिजली गांव के जीएसएस से जोड़ने की मांग की है। सरपंच प्रतिनिधि गिरधारीसिंह राजपुरोहित ने बताया कि ग्राम पंचायत में भाग संख्या 73 के मतदाता सूची में मकान संख्या 23ए में क्र.सं. 181 से 185 तक पांच वोट हटाने के लिए निर्वाचन अधिकारी से आग्रह किया गया है। क्योंकि इन वोटों का ना तो ग्राम पंचायत क्षेत्र में मकान है, ना ही कहीं कृषि भूमि है और ना ही यहां कोई व्यापार है। ये वोट पूर्व में गांव धोलिया में भी जुड़े हुए है जिसके कारण इनकी एनओसी भी नहीं आई है। इन वोटों को ग्राम पंचायत से हटा दिया जाए।
गांव की बिजली गांव के जीएसएस से जोड़ी जाए।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। गांव तोलियासर की बिजली आपूर्ति गांव जैतासर जीएसएस से जोड़ी गई है। जिससे इस लाइन में फाल्ट होने पर दोनों गांवो में बिजली आपूर्ति बाधित रहती है। सरपंच रेखादेवी ने उपखंड अधिकारी उमा मित्तल को ज्ञापन देकर गांव तोलियासर की बिजली आपूर्ति तोलियासर के जीएसएस से जोड़ने की मांग की है। जिससे ग्रामीणों को अघोषित कटौती से राहत मिल सकें।