Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 16, 2026
0000000000000
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 15 मई 2025। हाइवे पर हो रहें हादसों में कमी लाने के प्रयास में नगरपालिका प्रशासन ने हाइवे के दोनों और बनी सर्विस रोड को पूर्ण रूप से खाली करने के निर्देश यहां के दुकानदारों को दिए है। पालिका के एसआई हरीश गुर्जर ने बताया कि दुकानदारों को निर्देश देते हुए सर्विस रोड खाली रखने की हिदायत दे दी है। यदि अब भी कोई सर्विस रोड पर अतिक्रमण करेगा तो उसके खिलाफ कार्रवाई करने के निर्देश भी उच्चाधिकारियों ने दिए है। गुर्जर ने बताया कि समझाईश के बाद सभी लोगों ने अपना सामान हटाकर रोड को खाली कर दिया है। वहीं दूसरी और मुख्य बाजार में स्थित पुराने बस स्टैंड की चारदीवारी का निर्माण पालिका द्वारा करवाया जा रहा है। गुरूवार सुबह यहां भी पालिका टीम ने पहुंच कर यहां खड़े ठेलेवालों से समझाईश करते हुए इन्हें हटाने व यहां कचरा नहीं डालने का आग्रह किया। ठेले वालों ने अपने आप ही सभी ठेले हटा लिए है। चारदीवारी का कार्य लगातार प्रगति पर है।