Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 16, 2026
00
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 10 जनवरी 2022। उपखंड कार्यालय से प्राप्त जानकारी के अनुसार श्रीडूंगरगढ़ नगरपालिका क्षेत्र के समस्त विद्यालय आज से ही 30 जनवरी तक बंद रहेंगे और ग्रामीण क्षेत्रों में अभी विद्यालय अभी खुल सकेंगे। ग्रामीण विद्यालयों के लिए सरकार के अगले आदेश का इंतजार किया जाएगा। स्कूली संगठन सेवा के ब्लॉक अध्यक्ष मनोज गुसाईं ने बताया कि स्कूल बंद के आदेश को लागू कर दिया गया है। आज जिन विद्यार्थियों को जानकारी नहीं है वे विद्यालय पहुंचे है तो विद्यालय से समझाईश कर उन्हें पुनः लौटा दिया गया है। गुसाईं ने बताया कि 10 वीं व 12वीं के वे छात्र जिन्हें वैक्सीन लग चुकी है वे माता पिता की अनुमति लेकर मार्गदर्शन के लिए 30 जनवरी से कोचिंग के लिए विद्यालय आ सकेंगे।