Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 16, 2026
010
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 29 सितंबर 2022। ईमानदार राजनीति की मिसाल थे लूणाराम सारण जो आज की युवा पीढ़ी के लिए प्ररेणीय है। व्यवक्तिगत जीवन में उच्च जीवन मूल्यों को अपना कर सामाजिक व राजनीतिक जीवन के उच्च प्रतिमान स्थापित किए। ये बात आज विधायक गिरधारीलाल महिया ने दिवंगत क्षेत्रीय नेता लूणाराम सारण को श्रद्धांजलि देते हुए कही। महर्षि दयानंद सरस्वती छात्रावास में आयोजित श्रद्धाजंलि सभा में महिया ने कहा कि छात्रावास में 10 लाख के घोषित कार्यों को शीघ्र ही पूरा करवाया जाएगा तथा जरूरत के हिसाब से ओर भी बजट भी दिया जाएगा। इस दौरान भाजपा नेता रामगोपाल सुथार, तुलछीराम गोदारा, तुलसीराम चौरड़िया, लक्षमण खिलेरी, रतनसिंह राठौड़, सोहनलाल महिया, शिव तावणीया, रामनिवास महिया, नत्थुनाथ मंडा, भंवरलाल बाना, चांदराम चाहर, सुभाष पूनियां, प्रभुराम बाना, बाबूलाल नैण, गणेशाराम पोटलिया, भंवरलाल पूनियां, धुड़ाराम डेलू, सहित ग्रामीण् अंचल के अनेक नागरिक उपस्थित रहें। सारण परिवार के दयानंद सारण, सरपंच जसवीर सारण, अशोक सारण ने पुष्पाजंलि देकर सभी का आभार जताया।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। विधायक महिया ने माल्यार्पण कर सारण से प्ररेणा लेने की बात कही।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। अनेक नेता व कार्यकर्ताओं ने दिवंगत नेता लूणाराम सारण को दी श्रद्धाजंलि।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। भाजपा नेता रामगोपाल सुथार ने प्रकट की श्रद्धाजंलि दी।