Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 16, 2026
10-oct
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 25 दिसम्बर 2023। महर्षि दयानंद सरस्वती छात्रावास विकास समिति द्वारा छात्रावास के प्रांगण में महाराजा सूजरमल का 260वां बलिदान दिवस मनाया गया। इस दौरान श्रद्धाजंलि सभा का आयोजन किया गया और दो मिनिट का मौन रखकर वीर योद्धा को पुष्पाजंलि का अर्पण किया गया। सभा में सुशील सेरड़िया ने महाराजा के जीवन संघर्ष का स्मरण कर प्रेरणा लेने की बात कहते हुए उन्हें महान योद्धा बताया। सेरड़िया ने कहा कि महाराजा सच्ची भारतीयता के प्रतीक थे जो इतिहास पुरूष के रूप में सदा समावेशी भारत की प्रेरणा देते रहेंगे। व्यापारी सांवरराम महिया ने महाराजा सूरजमल को जनकल्याणकारी विचार की स्थापना के साथ मजबूत रियासत की नींव रखने वाले योद्धा के रूप में याद किया। इस दौरान सोहनलाल सारण, देवाराम सारण, हरिराम पुनियां, बनवारीलाल, हडमान राम, हजारीराम, नारायण बाना, राजूराम धतरवाल, जयराम, अन्नाराम, रामावतार, मुकेश, परमेश्वर लाल, किशनलाल साहू, राधेश्याम डोटासरा, शंकरलाल ज्याणी, राकेश गोदारा, बनवारीलाल डूडी, अनिल गोदारा, नेमीचंद गरुवा आदि उपस्थित रहे। सभा में छात्रावास अधीक्षक श्रवण कुमार भाम्भू ने सभी का आभार जताया।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। महाराजा सूजरमल को याद कर ली प्रेरणा।