Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 17, 2026
00000000000
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 16 जुलाई 2026। आस्था के आगे मौसम की हर चुनौती छोटी पड़ जाती है। भीषण गर्मी, तपती धूप और उमस भरे मौसम के बीच पूनरासर बाबा के एक अनन्य भक्त ने अपनी अटूट श्रद्धा और दृढ़ संकल्प का ऐसा परिचय दिया, जिससे मंदिर में मौजूद श्रद्धालु भाव विभोर हो गए। राजलदेसर निवासी एवं पूनरासर हनुमानजी मंदिर की सुंदरकांड पाठ मंडली के सदस्य कैलाश नाई ने सेरूणा से पूनरासर धाम तक करीब 17 किलोमीटर की दंडवत यात्रा पूर्ण कर बाबा के चरणों में अपनी आस्था का अर्पण किया।
बुधवार सुबह सेरूणा से शुरू हुई यात्रा गुरुवार सुबह पूनरासर धाम पहुंचकर पूर्ण हुई। जैसे ही कैलाश मंदिर पहुंचे, पूरा परिसर बाबा के जयकारों से गूंज उठा। श्रद्धालुओं ने उनकी श्रद्धा और अटूट विश्वास का स्वागत किया। यात्रा के दौरान पुजारी नीरज बोथरा, अभिनंदन बोथरा, मनीष स्वामी सहित अनेक युवाओं ने पूरे मार्ग में सेवा कर पुण्य लाभ अर्जित किया। धाम पहुंचने पर पुजारी परिवार के सुरेंद्र बोथरा, नीरज बोथरा, अभिनंदन बोथरा एवं प्रियंक बोथरा ने वैदिक मंत्रोच्चार के साथ विशेष ज्योत पूजन संपन्न करवाया और बाबा का आशीर्वाद दिलवाया। इस अवसर पर पूनरासर मंदिर पुजारी ट्रस्ट की ओर से कैलाश नाई का दुपट्टा ओढ़ाकर एवं नगद पुरस्कार प्रदान कर सम्मान किया गया। उपस्थित श्रद्धालुओं ने इसे केवल दंडवत यात्रा नहीं, बल्कि विपरित मौसम में श्रद्धा और विश्वास की मिसाल बताया।