Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 16, 2026
4
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

दुलचासर गौशाला में सब्जी भंडारा कर, भजन कीर्तन किया।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। दुलचासर की गोपाल गौशाला में निर्जला एकादशी पर आज सब्जी भंडारा व भजन कीर्तन के आयोजन संपन्न किए गए। दानदाता बजरंगलाल मूंधड़ा के सहयोग से एक क्विंटल इक्कीस किलो हरी सब्जियों का भंडारा गौवंश को खिलाया गया। गौशाला प्रांगण में श्रद्धालु महिलाओं ने भजन कीर्तन करते हुए गांव में सुख शांति की प्रार्थना की। शंकरलाल महिया सहित गौशाला समिति सदस्यों व महिलाओं ने गौ भंडारे में सेवा सहयोग दिया। समिति अध्यक्ष रेवंत सिंह ने सभी का आभार जताया।

कोटासर गौशाला में हुए अनेक धार्मिक आयोजन।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। गांव कोटासर की श्रीकरणी गौ सेवा समिति गौशाला में आज दिनभर विभिन्न धार्मिक आयोजन हुए। गौशाला में श्रद्धालु महिलाओं ने सत्संग मंडली द्वारा भजन कीर्तन का आयोजन किया गया। महिलाओं ने कीर्तन के बाद गौपूजन किया व गौमाताओं को गुड़ खिलाकर सेवा दी। हरिकिशन सारस्वत द्वारा एक पिकअप में करीब 22 क्विंटल हरे चारे का प्रबंध किया गया। दानदाता श्यामसुंदर मोटियार, ओमप्रकाश रविकुमार मोट, राजेंद्र जोशी, मास्टर देवीलाल छरंग ने मूंग चूरी का भंडारा, दानदाता श्यामसुदंर मोटियार, रामेश्वरलाल सुथार ने मूंग चूरी का भंडारे का सहयोग दिया। गौशाला में युवा कार्यकर्ता ओमसिंह भाटी, मालचंद जोशी, रणवीरसिंह पड़िहार, नरपतसिंह भाटी, रणवीरसिंह चौहान, सुरेंद्र सिंह चौहान सहित अनेक गौसेवकों ने सेवा में सहयोग दिया। गौशाला समिति के अगरसिंह पड़िहार ने सभी का आभार जताया।