Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 16, 2026
0000
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

मुख्य बाजार में ठंडे तरबूज और शरबत ने दी थके राहगिरों को राहत।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। सेवाभावी युवा टोली के सदस्यों ने निर्जला एकादशी के पर्व पर आपसी सहयोग से मुख्य बाजार में सेवा शिविर लगाया है। यहां खूब मान मनुहार के साथ राहगिरों, बसों में आने जाने वाले यात्रियों, आस पास के दुकानदारों, आमजन व अन्य लोगों को रोक रोक ठंडा शरबत व ठंडे तरबूज खिलाए पिलाए जा रहें है। गर्मी व उमस के माहौल में ये ठंडा शरबत व ठंडा तरबूज लोगों को राहत दे रहा है। सेवा कार्यों में सक्रिय अमित पारीक ने बताया कि बड़ी एकादशी पर शीतल पेय पदार्थ वितरण का विशेष महत्व बताया गया है। इसी के चलते प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी मुख्य बाजार में आमजन की सेवार्थ आयोजन किया गया। युवा बढ़चढ़ कर अपनी सेवाएं दे रहें है।

निर्जला एकादशी पर ठाकुरजी का विशेष श्रृंगार, महिलाओं की उमड़ी भीड़
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। गांव तोलियासर स्थित ठाकुरजी मंदिर में गुरुवार को निर्जला एकादशी के अवसर पर विशेष धार्मिक आयोजन हुए। इस अवसर पर ठाकुरजी का आकर्षक श्रृंगार कर विशेष पूजा-अर्चना की गई। मंदिर पुजारी ने प्रातःकाल ठाकुरजी का विशेष श्रृंगार कर आरती संपन्न कराई। भक्तों ने दर्शन-पूजन कर परिवार की सुख-समृद्धि की कामना की। अनेक श्रद्धालुओं ने एकादशी व्रत का पालन भी किया है।

निर्जला एकादशी पर राहगीरों व बच्चों को पिलाई कोल्ड ड्रिंक
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। निर्जला एकादशी के अवसर पर निकटवर्ती दुसारणा गांव में सेवाभावी ग्रामीणों द्वारा राहगीरों एवं बच्चों के लिए कोल्ड ड्रिंक वितरण का आयोजन किया गया। भीषण गर्मी के बीच आयोजित इस सेवा कार्य का लोगों ने खूब लाभ लिया। गांव के मुख्य मार्ग पर लगाए गए सेवा शिविर में राहगीरों, वाहन चालकों तथा छोटे बच्चों को शीतल पेय पिलाया गया। आयोजन में कानाराम नायक, कोजूराम मेघवाल, अशोक नायक, घनश्याम नायक एवं जयप्रकाश पंवार ने सक्रिय सहयोग करते हुए सेवा कार्य संपन्न कराया।