Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 16, 2026
poster1
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 8 दिसम्बर 2021। प्रशासन गांवो के संग अभियान के दौरान मंगलवार को गांव ठुकरियासर में शिविर का आयोजन किया गया। यहां प्रधान पति केसराराम गोदारा ने ग्रामीणों की पेयजल समस्या का समाधान करते हुए 10 लाख रुपये की राशि प्रधान कोटे से ट्यूबवेल के लिए स्वीकृत कर राहत की घोषणा की। इस राशि से गांव के किसमाणी जोहड़ में ट्यूबवैल का निर्माण करवाया जाएगा। शिविर में 211 ग्रामीणों को पट्टे बनाकर दिए गए। गांव में दिव्यांग जनों के लिए ट्राई साइकिल के दस्तावेज तैयार कर दो दिन में इन्हें साइकिल देने का आश्वासन दिया गया। शिविर में उपखंड अधिकारी दिव्या चौधरी, बीडीओ रामचंद्र जाट सहित सभी अधिकारी मौजूद रहें। सरपंच अमराराम गांधी, पूर्व सरपंच उमाराम गोदारा, पंचायत समिति सदस्य प्रतिनिधि लालचंद कड़वासरा सहित सभी ग्रामीणों ने केसराराम गोदारा का आभार प्रकट किया।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। गोदारा ने ग्रामीणों की मांग पर 10 लाख की लागत से नया ट्यूबवेल निर्माण करवाने की घोषणा की।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। ग्राम पंचायत ठुकरियासर में 211 पट्टे बनाए गए।