Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 16, 2026
00000000
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 26 जून 2025। गुरूवार को क्षेत्र की ग्राम पंचायत धीरदेसर चोटियान, लिखमादेसर व कुंतासर में पंडित दीनदयाल उपाध्याय अंत्योदय संबल पखवाड़े के तहत शिविरों का आयोजन संपन्न हुआ। उपखंड अधिकारी उमा मित्तल ने लिखमादेसर व धीरदेसर चोटियान के शिविरों का निरीक्षण किया। दोनों स्थानों पर मित्तल ने पौधारोपण किया व विभागों के अधिकारियों को शिविरों में सेवाएं देने के निर्देश दिए। मित्तल ने बताया कि कल शुक्रवार को ग्राम पंचायत रिडी, बाना, धर्मास व पुन्दलसर में शिविर आयोजित किए जाएंगे। उन्होंने ग्रामीणों से शिविरों का लाभ उठाने की अपील की है। धीरदेसर चोटियान में आयोजित शिविर में मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ राजीव सोनी के निर्देशन में विभिन्न सेवांए दी गई। डॉ सोनी ने बताया कि शिविर में असंक्रामक रोगों को लेकर स्क्रीनिंग, आयुष्मान कार्ड वितरण, एएनसी जांच, टीकाकरण व टीबी जांच जैसे कार्य किए गए। डॉ सोनी ने शिविर का निरीक्षण करते हुए कार्मिकों को शिविरों के दौरान उत्कृष्ट सेवाएं देने सहित मौसमी बीमारियों के नियंत्रण व मच्छरों की रोकथाम के निर्देश टीम को दिए। शिविर में डॉ सोनी सहित तहसीलदार कुलदीप मीणा, प्रभारी अधिकारी डॉ अमित सोनी व भोजराज ने टीबी मरीजों को निक्षय पोषण कीट का वितरण किया। कुंतासर में आयोजित शिविर में विकास अधिकारी मनोज कुमार धायल, नायब तहसीलदार सुरजीत कुमार धायल, शिविर प्रभारी गिरधारीदास स्वामी, ग्राम विकास अधिकारी राजेश कुमार नाई सहित विभिन्न विभागों के कार्मिक उपस्थित रहें। सरपंच औंकारराम भी सक्रिय रहें। सरपंच ने बताया कि यहां शिविर में 5 पेंशन आवेदन का सत्यापन किया गया। गांव के पंचायत भवन व राउमावि के मध्य एक सामुदायिक शौचालय स्वीकृति जारी की गई। वहीं 20 व्यक्तिगत शौचालयों के आवेदन लिए गए। शिविर के दौरान 50 पौधे भी अधिकारी व ग्रामीणों द्वारा मिलकर लगाए गए। वहीं ग्राम पंचायत लिखमादेसर में शिविर संपन्न हुआ। यहां उपखंड अधिकारी उमा मित्तल, विकास अधिकारी मनोज कुमार धायल, सरपंच प्रतिनिधि राधेश्याम सिद्ध ने पौधारोपण किया व ग्रामीणों को पौधे लगाने की प्रेरणा दी।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। लिखमादेसर में उपखंड अधिकारी उमा मित्तल ने किया शिविर का निरीक्षण, पोषण किट का वितरित किए गए।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। धीरदेसर चोटियान में किए हुए ग्रामीणों के कई काम।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। ब्लॉक चिकित्सा अधिकारी डॉ राजीव सोनी ने धीरदेसर चोटियान पहुंच कर किया शिविर का निरीक्षण, पोषण किट का वितरण किया।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। ग्राम पंचायत कुंतासर में शिविर में किए गए विभिन्न काम, ग्रामीणों ने शिविर में निभाई भागीदारी।