Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 16, 2026
0000000000000
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 14 मई 2026। श्रीडूंगरगढ़वासियों को अब उच्च स्तरीय फिजियोथैरेपी के माध्यम से बिना ऑपरेशन, बिना दवाई के घुटनों, कमर, साईटिका, गर्दन, मस्कुलर आदि के दर्द से राहत मिल सकेगी। यहां स्टेशन रोड पर एयू बैंक के पास रिधु फिजियोथैरेपी सेंटर का शुभारंभ हो गया है। जिसमें फिजियोथैरेपिस्ट डॉ मनन मोदी द्वारा सेवांए देते हुए विभिन्न रोगों का फिजियोथैरेपी से उपचार किया जाएगा। सेंटर का उदघाटन प्रसिद्ध शल्य एवं हड्डी रोग विशेषज्ञ चिकित्सक डॉ जगदीश गोदारा ने फीता काट कर किया। इस मौके पर गोदारा ने सही तरीके से एक्सरसाईज एवं शारीरिक गतिविधियां लगातार की जाए तो शारीरिक बीमारियां होगी ही नहीं और हो जाए तो फिजियोथैरेपी के माध्यम से उनका उपचार किया जा सकता है। गोदारा ने विभिन्न शल्य क्रियाओं के बाद भी फिजियोथैरेपी का महत्व बताया एवं प्रशिक्षित एवं अनुभवी फिजियोथैरेपिस्ट की सेवाएं श्रीडूंगरगढ़ में मिलने से क्षेत्रवासियों के लिए अत्यंत राहत मिलने की उम्मीद जताई। फिजियोथैरेपिस्ट डॉ मनन मोदी ने बताया कि उन्होने पूर्व में बीकानेर में प्रतिष्ठित चिकित्सालय में दो वर्षों तक फिजियोथैरेपिस्ट के रूप में सेवांए दी है एवं अब अपने गांव के प्रति अपनी जिम्मेदारी निभाने के लिए श्रीडूंगरगढ़ में आधुनिक उपकरणों के साथ ये उच्च स्तरीय सेवांए शुरू की गई है। इस सेंटर में अत्याधुनिक एवं उच्च क्वालिटी की मशीनों द्वारा ट्रैक्शन थैरेपी, उच्च उष्मा चिकित्सा, अल्ट्रासांउड थैरेपी, लेजर थैरेपी, हिजामा एवं कपिंग थैरेपी, ड्राई नीडलिंग, टेपिंग आदि उपचार किया जाएगा। साथ ही दर्द के अनुसार सही एक्सरसाईज भी करवाई जाएगी ताकि रोगियों को अपने दर्द में बिना चीरफाड़, ऑपरेशन एवं बिना दवाईयों के राहत मिल सके। मोदी ने बताया कि साईटिका, सवाईकल, स्लिप डिस्क, कमर, घुटने, गर्दन के दर्द, स्पोर्टस एवं जिम इंजरी, गठिया एवं जोड़ों के दर्द व सूजन, कंधे की अकड़न, चेहरे पर लकवा एवं विभिन्न ऑपरेशन के बाद रिकवरी का उपचार किया जा सकेगा। उदघाटन के मौके पर अतिथि रूप में मौजूद रहे भाजपा ओबीसी मोर्चा जिलाध्यक्ष विनोद गिरी गुंसाई ने भी इस सेंटर के श्रीडूंगरगढ़ में खुलने से आमजन को राहत मिलने की बात कही। द्वारकाप्रसाद मोदी एवं रामसापीर मोदी, जयसियाराम मोदी ने सभी अतिथियों का स्वागत, सम्मान करते हुए आभार जताया।