Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 16, 2026
00000
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 28 नवंबर 2025। क्षेत्र के गांव डेलवां में विधायक कोटे से निर्माणाधीन ट्यूबवैल में शुक्रवार को पानी आया तो ग्रामीणों ने जमकर भारत माता के जयकारे लगाए। गांव में प्रसन्नता का माहौल छा गया और ग्रामीणों ने विधायक ताराचंद सारस्वत का आभार जताया। ग्रामीणों ने बताया कि विधायक ने इस ट्यूबवैल नबंर दो का निर्माण करवा ग्रामीणों को बड़ी राहत दी है। विधायक के इस प्रयास से ग्रामीणों को पेयजल समस्याओं से निजात मिल सकेगी। ग्रामीणों ने बताया कि उनका गांव लगातार पानी की समस्या से जूझ रहा था परंतु उनकी मांग को स्वीकार कर विधायक ने गांव में ट्यूबवेल के लिए स्वीकृत्ति देते हुए संसाधन भिजवाए। जिसमें आज पानी निकल आने से ग्रामीण खूब प्रसन्न हुए व एक दूसरे का मुंह भी मीठा करवाया। इस दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं सहित अनेक ग्रामीण मौजूद रहें।