Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 16, 2026
000000000000
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 5 मई 2026। श्रीडूंगरगढ़ क्षेत्र के लिए बड़ी खबर स्वास्थ्य क्षेत्र से आई है। हाई स्कूल रोड पर स्थित धन्वन्तरी हॉस्पिटल में अब न्यूरो फिजिशियन की सेवाएं नियमित मिल सकेगी। यूके के मेडिकल कॉलेज से प्रशिक्षित डॉ जें सिंह की सेवाएं इस अस्पताल में उपलब्ध रहेगी। अस्पताल के निदेशक ने बताया कि तंत्रिका रोग विशेषज्ञ डॉ जें सिंह की सेवाएं मरीजों को सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक नियमित मिलेगी।
डॉ जें सिंह द्वारा न्यूरों से संबंधित सभी बीमारियों का विशेषाता के साथ ईलाज किया जाएगा। जैसे अचानक चक्कर आना, संतुलन खोना या कमजोरी महसूस होना, लगातार तेज सिरदर्द व नशा मुक्ति, याददाश्त कम होना या भ्रम की स्थिति, हाथ पैर सुन्न होना या झन झनाहट होना, दौरे पड़ना या झटके आना, संक्रामक नसों के विकारों का ईलाज, स्ट्रोक, मिर्गी और डेमेंटिया जैसी बीमारियों का ईलाज, नसों तथा मांसपेशियों की स्थिति का ईलाज, मस्तिष्क, रीढ़ की हड्डी व नसों से जुड़ी बीमारियों का ईलाज, बिना ऑपरेशन रीढ़ की हड्डी का ईलाज एवं सकाटिया, कंधो का दर्द, गर्दन में दर्द बिना ऑपरेशन व बिना दवाई के ईलाज किया जाएगा। इन रोगों से परेशान रोगी बीकानेर व जयपुर जाने की बजाए डॉ जें सिंह के परामर्श व ईलाज का लाभ ले सकेंगे।
हॉस्पिटल में पहली बार किफायती दरों पर ईईजी की जांच की सुविधा भी उपलब्ध है। वातानुकुलित वार्ड व कॉटेज, एंबुलेंस सुविधा, नॉर्मल डिलिवरी व सिजेरियन डिलीवरी की सुविधा, सोनोग्राफी, डिजिटल एक्स रे, लैब व मेडिकल सुविधा 24*7 उपलब्ध है।