Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 16, 2026
000001
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 21 मार्च 2026। घुटना व कुल्हे के दर्द सहित हड्डी रोगों से पीड़ितों के लिए तेरापंथ भवन (धोलिया नोहरा) नि:शुल्क परामर्श शिविर व नि:शुल्क एक्स-रे सेवाएं दी जाएगी। श्रीमद् आचार्य श्री तुलसी महाप्रज्ञ साधना संस्थान एवं वेल्टन हॉस्पिटल दुर्गापुरा जयपुर के संयुक्त तत्वाधान में आयोजित इस शिविर में आज सुबह 11 बजे मरीजों का ओपीडी रजिस्ट्रेशन शुरू होगा और शिविर में घुटना प्रत्यारोपण एवं हड्डी रोगों के विख्यात डॉ संदीप यादव की सेवाएं उपलब्ध होगी। रोबोटिक घुटना प्रत्यारोपण परामर्श शिविर में शनिवार सुबह 11 बजे से 2 बजे तक हड्डीरोग पीड़ितों का ओपीडी रजिस्ट्रेशन होगा। 12 बजे से रोबोटिक घुटना प्रत्यारोपण और घुटना रोगों से बचाव के बारे में विस्तार से प्रोजेक्ट के माध्यम से पूरी जानकारी दी जाएगी। इस सेशन में कोई भी रोगी और उनके परिजन शामिल होकर रोग के बारे में विभिन्न जानकारी ले सकेंगे । वहीं दोपहर 1 बजे से हड्डी रोग पीड़ितों की सभी प्रकार की बीमारियों की नि:शुल्क जांच व नि:शुल्क एक्स-रे किए जाकर परामर्श दिए जाएंगे।